भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बिहार MLC चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 को आएगा रिजल्ट

बिहार MLC चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 को आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग की ओर से बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान का ऐलान किया है. वहीं, 27 अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि बिहार के अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Sep 22, 2026, 12:22 PM IST|Updated: Sep 28, 2026, 07:07 AM IST
joinshare
बिहार MLC चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 को आएगा रिजल्ट
Image Credit: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान (Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग की ओर से बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान का ऐलान किया है. वहीं, 27 अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, 29 सितंबर को चुनावी नोटिफिकेशन जारी होगा. 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी. 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव आयोग ने कहा कि 31 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. बता दें कि बिहार के अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है.

किन-किन सीटों पर हो रहा चुनाव?

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होना है. इनमें से 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं. स्नातक सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीट शामिल है. वहीं, शिक्षक सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीट पर चुनाव होगा. इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है.

राजद ने 6 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

RJD ने छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पटना शिक्षक से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है. दरभंगा शिक्षक और तिरहुत शिक्षक सीट पर RJD ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

जन सुराज के 5 प्रत्याशी सामने आए

उधर, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. जन सुराज पार्टी ने पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, कोसी स्नातक से रजनीश रंजन और दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव को टिकट दिया है.

एनडीए ने अभी तक नहीं खोले अपने पत्ते

एनडीए ने इस चुनाव के लिए अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. हालांकि, जेडीयू की ओर से 4 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू ने पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा, सारण शिक्षक सीट से पुष्कर आनंद और दरभंगा शिक्षक सीट से दिलीप चौधरी का नाम फाइनल किया है. कहा जा रहा है कि बीजेपी के साथ सीट बंटवारे के बाद इन नामों की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bihar MLC election 2026