SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bihar Flood: गंडक के पानी में डूबा बेतिया-गोरखपुर NH-727, देखें बाढ़ की भयावह तस्वीरें!

वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से रिकॉर्ड मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के किनारे बसे इलाकों, यहां तक कि नेशनल हाईवे पर भी पानी भर गया है, जिससे बाढ़ के कारण भारी तबाही मची है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 28, 2026, 01:52 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 02:19 PM IST
Image Credit: बेतिया-गोरखपुर NH-727 तक आया बाढ़ का पानी (जी मीडिया)
Join

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हुई भारी बारिश का असर अब गंडक नदी में दिखने लगा है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज से इस मानसून सत्र में सार्वधिक 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद गंडक का पानी अब NH-727 बेतिया-गोरखपुर इंटर स्टेट मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है. वहीं, नारायणी गंडक नदी का पानी आधा दर्जन गावों के साथ शहर के करीब दस मोहल्लों में घुसकर तबाही मचा रहा है.

शाम तक हालात सामान्य होने की संभावना
आलम यह है कि मंगलपुर और मलकौली से लेकर कैलाशनगर, गोड़ियापट्टी, मिर्जा टोला, पुअर हाउस औऱ चखनी समेत एसपी ऑफिस, पुलिस लाइन, BRC भवन समेत कई सरकारी स्कूलों में सैलाब सितम ढा रहा है. जबकि VTR जंगल में जीव-जंतुओं में बाढ़ के कारण अफरा-तफरी मची है. हालांकि, पश्चिम चम्पारण के डीएम तरनजोत सिंह ने आज शाम तक हालात सामान्य होने के साथ पानी उतरने का दावा किया है .

नेशनल हाई वे तक आया पानी
दरअसल, नेपाल के देवघाट से कल 6.74 लाख क्यूसेक पानी का बहाव किया गया, जिसके बाद नारायणी गंडक नदी खतरे की निशान को पार कर गईं. यहीं वजह है कि अब वाल्मीकिनगर गंडक बराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड तोड़ पानी नदी किनारे बसे इलाकों समेत दियारा के निचले हिस्सों के साथ-साथ नेशनल हाई वे की सड़क तक आ गया है.

कभी भी आवाजाही हो सकती है प्रभावित
बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर पानी पहुंचने के बाद इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है. वाहनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. सड़क पर पानी का बहाव तेज होने से कभी भी आवाजाही प्रभावित हो सकती है. क्योंकि, वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के बाद गंडक के जलस्तर ने परेशानी बढ़ा दी है. नदी के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी बढ़ने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं. लोगों का कहना है कि अपनी उम्र में इतना अधिक पानी का बहाव पहले कभी नहीं देखा है.

राहत-बचाव कार्य की गुहार लगा रहे ग्रामीण
बता दें कि गंडक नदी का जलस्तर अब घट रहा है. पानी का बहाव सुबह के 5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 4.28 लाख क्यूसेक हो गया है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में ग्रामीण और शहरी इलाकों में फैले पानी ने चिंता बढ़ा दी है और आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग राहत, बचाव कार्यों और जल निकासी की गुहार लगा रहे हैं.

रिपोर्ट: इमरान अजीज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES