App

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा 2028: अब 24 अक्टूबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, बढ़ गई डेट

Bihar Board 10th-12th Exam 2028: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. अब छात्र-छात्राएं 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा 2028: अब 24 अक्टूबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, बढ़ गई डेट
Image Credit: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा 2028 रजिस्ट्रेशन डेट (@officialbseb)

अगर आप 2028 में बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए है. बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी कि BSEB ने 2028 में होने वाले 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. 

नए अपडेट के अनुसार, स्टूडेंट्स 24 अक्टूबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे पहले अंतिम तारीख 10 अक्तूबर यानी कि आज तक तय की गई थी. ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था या गलती से छूट गया था, उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है.

रजिस्ट्रेशन लिंक 24 अक्टूबर 2026 तक ओपन रहने वाला है. ऐसे में आप बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस-

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: 
रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं और फिर होमपेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें.

लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें
मांगी गई शुरुआती जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

आवेदन पत्र भरें और जमा करें
मिली डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर लें, फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें और जांचने के बाद प्रक्रिया पूरी करें.

इन चीजों का भी रखें ध्यान
आवेदन भरते समय ध्यान रखें कि आप अपना नाम, पता, उम्र, माता-पिता के नाम समेत फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही से भरें. कोई गलती न करें.  

साथ ही, आप अपने फोटो और सिग्नेचर को भी सही से अपलोड करें.  क्योंकि ये जानकारी भविष्य में भी काम आती है. 

ध्यान रखें कि एक गलती को सुधारने में समय लग जाता है. ऐसे में एक-एक चीज को रिचेक करके भरें. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More