SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में 1799 KYP सेंटर बंद होने से भड़का आक्रोश, पटना पहुंचे संचालक और छात्र, BJP कार्यालय का किया घेराव

Bihar KYP: बिहार में बंद पड़े 1799 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में केंद्र संचालक और छात्र पटना पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने नामांकन प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग करते हुए नियोजन भवन से निकलकर BJP कार्यालय का घेराव किया.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 01, 2026, 05:42 PM IST | Updated: Sep 01, 2026, 05:49 PM IST
Image Credit: बिहार में 1799 KYP सेंटर बंद होने से भड़का आक्रोश, पटना पहुंचे संचालक और छात्र, BJP कार्यालय का किया घेराव
Join

Bihar KYP: बिहार में बंद पड़े 1799 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर आज यानी मंगलवार को बड़ी संख्या में केंद्र संचालक और छात्र पटना पहुंचे . राज्य के अलग-अलग जिलों से आए संचालकों और छात्रों ने केंद्रों को बंद होने पर नाराजगी जताते हुए सरकार से जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि KYP सेंटर बंद होने से हजारों युवाओं की पढ़ाई और कौशल प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है.

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि KYP सेंटर बंद होने के कारण वे अपना नामांकन नहीं करा पा रहे हैं. इससे उनके भविष्य और रोजगार की तैयारी पर सीधा असर पड़ रहा है. छात्रों का कहना है कि कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे इन केंद्रों से उन्हें कंप्यूटर, भाषा और रोजगार से जुड़े जरूरी प्रशिक्षण मिलते हैं, लेकिन केंद्र बंद रहने के कारण वे इन सुविधाओं से वंचित हैं. उन्होंने सरकार से छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल नमांकन शुरू कराने की मांग की है.

KYP केंद्र संचालक और छात्र नियोजन भवन से निकलकर BJP कार्यालय का घेराव कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने बैनर और पोस्टर के जरिए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की. उनके बैनर पर लिखा है, 'जब तक नामांकन शुरू नहीं, तब तक धरना खत्म नहीं होगा.' इसके अलावा प्रदर्शनकारी 'कौशल विकास हमारा अधिकार है, बंद केंद्र खोलो सरकार' और 'युवाओं का भविष्य बचाना है, KYP सेंटर पुनः चालू कराना है' जैसे नारे भी लगा रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक बंद पड़े 1799 KYP सेंटरों को दोबारा शुरू नहीं किया जाता और छात्रों का नामांकन बहाल नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. BJP कार्यालय के घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल केंद्र संचालक और छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES