App

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98 लाख का घोटाला, डीएम ने लिया एक्शन... DEO चंदन कुमार और DPO शशि चंद चौधरी सस्पेंड

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98 लाख का घोटाला किए जाने का मामला सामने आया है. वहीं, डीएम अलंकृता पांडे ने एक्शन लेते हुए DEO चंदन कुमार और DPO शशि चंद चौधरी को सस्पेंड कर दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98 लाख का घोटाला, डीएम ने लिया एक्शन... DEO चंदन कुमार और DPO शशि चंद चौधरी सस्पेंड
Image Credit: शिक्षा विभाग में 98 लाख का घोटाला, जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ सस्पेंड (फाइल फोटो- जी मीडिया)

भागलपुर के शिक्षा विभाग में 98 लाख रुपये घोटाला मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) चंदन कुमार और डीपीओ (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर) शशि चंद चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर विभाग कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है. बता दें कि संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी शिक्षिका के नाम आईडी तैयार कर 98 लाख का घोटाला किया था. 

बता दें कि ये मामला इसी महीने सामने आया, जिसके बाद छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इनमें आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश, DEO और DPO शामिल हैं. भागलपुर के DDC पूरे मामले की जांच कर रहे थे. वहीं, जांच रिपोर्ट के बाद डीएम अलंकृता पांडे ने सस्पेंड करने की कार्रवाई की.

जानें क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा कार्यालय में HRMS (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के जरिए सुल्तानगंज प्रखंड के अंतर्गत 'तनूश्री' नामक एक फर्जी विशिष्ट शिक्षिका के नाम पर कुल 98,12,773 रुपये अवैध तरीके से भुगतान किया गया था. इसी गंभीर वित्तीय घोटाले और अन्य संगीन आरोपों के आधार पर जोगसर थाना में कांड संख्या-198/26 (दिनांक 08.10.2026) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों अधिकारियों को मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

दोनों अधिकारियों को गिरफ्तारी की तारीख ( 09 अक्टूबर 2026) से आने वाले आदेश तक के लिए सेवा से निलंबित कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में शशि चंदन चौधरी का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा कार्यालय और चंदन कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पूर्णियां प्रमंडल, पूर्णियां कार्यालय निर्धारित किया गया है.

जारी पत्र के अनुसार, निलंबन काल के दौरान दोनों अधिकारियों, DEO चंदन कुमार और DPO शशि चंद चौधरी को नियमों के प्रावधानों के अनुसार, केवल जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence allowance) ही देय होगा. इसके साथ ही, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोनों आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अलग से चार्जशीट का गठन किया जाएगा और विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस कड़े कदम से बिहार शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. 

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More