SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अररिया के मोनू मेटुरबाला ने मां के ठीक होने की मांगी थी मन्नत, अब दौड़ लगाकर कर रहे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

अररिया के 19 साल के मोनू मेटुरबाला ने मां की तबीयत ठीक होने पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की मन्नत मांगी थी. अब वह दौड़कर इस यात्रा को पूरा करने में जुटे हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 24, 2026, 09:39 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 09:54 AM IST
Image Credit: मां ठीक हुई तो 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की दौड़ पर निकला मोनू (जी मीडिया)
Join

बिहार से मातृभक्ति की मिसाल पेश करने वाली एक कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. अररिया जिले के रहने वाले 19 साल के मोनू मेटुरबाला ने अपनी बीमार मां की सलामती के लिए एक ऐसा संकल्प लिया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. उन्हें 'ब्लैक पैंथर' के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं मोनू मेटुरबाला की पूरी स्टोरी-

मां की तबीयत बिगड़ने पर मांगी मन्नत

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले मोनू की मां ललती देवी की तबीयत बेहद गंभीर हो गई थी. गले में मछली का कांटा फंसने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई. परिवार ने कई जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला. ऐसे समय में मोनू ने जहानाबाद की बराबर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव से मन्नत मांगी कि यदि उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हो गईं, तो वह देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम के दर्शन दौड़कर करेंगे.

12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम के दर्शन

भगवान ने मोनू मेटुरबाला की सुन ली और ललती देवी की सेहत में सुधार होने लगा और अब वो पूरी तरह से ठीक है. वहीं, मां के स्वस्थ होते ही मोनू ने अपना वादा निभाने के लिए निकल पड़े. 15 मार्च 2026 को मोनू मेटुरबाला ने पटना से अपनी दौड़ की शुरुआत की और 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम के दर्शन के लिए निकल पड़े.

यह भी पढ़ें: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें किराया और बुकिंग का तरीका

रोजाना 40 से 50 किलोमीटर की दौड़

मोनू मेटुरबाला साधारण परिवार से आते हैं. उनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है. वो अपनी फिटनेस पर तो ध्यान देता ही था, परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए गोलगप्पे-चाट बेचने और बिजली के छोटे-मोटे काम भी करता था. वहीं, मां की सेहत खराब होने के दौरान किए हुआ वादे को पूरा करने के लिए वो रोज करीब 40 से 50 किलोमीटर की दौड़ लगा रहा है.  मिली जानकारी के अनुसार, अब तक वह लगभग 8,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है और 12 में से 6 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुका है. फिलहाल मोनू महाराष्ट्र में है और रास्ते में उसके दो साथी भी उसका पूरा सहयोग कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES