SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अररिया में दिल दहला देने वाली वारदात, मेला देखने गए युवक की बेरहमी से हत्या, दोनों आंखें फोड़ीं

अररिया में मेले में गए चंदन कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, उनकी दोनों आंखें भी फोड़ दी गईं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद से चंदन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 20, 2026, 06:35 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 06:47 AM IST
Image Credit: अररिया में मेला देखने गए चंदन की हत्या (फाइल फोटो)
Join

अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां दुर्गा पूजा के मौके पर मेला देखने के लिए घर से निकले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बदमाशों ने युवक को मौत के घाट तो उतारा ही, उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दीं. मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के पास से स्मैक के रैपर भी बरामद किए गए हैं.

शव मिलने से इलाके में सनसनी

बता दें कि पूरा घटना जिले के भरगामा थाना क्षेत्र की है. रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित कचरा भवन के अंदर सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) दोपहर को युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 के रहने वाले स्व. संदेव शर्मा के बेटे चंदन कुमार शर्मा (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है.

मेला देखने घर से निकला था चंदन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंदन कुमार शर्मा रविवार (18 अक्टूबर, 2026) की रात नवरात्र के अवसर पर पास के ही एक गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकला था. जब वह सोमवार सुबह तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. सोमवार दोपहर को जब कुछ बच्चे इलाके के कचरा भवन के पास पहुंचे, तो अंदर शव को देखा. बच्चों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा.

यह भी पढ़ें: 'दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी', मारे गए सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी के परिवार से तेजस्वी यादव ने की बात

नशे का आदी था मृतक चंदन

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार, चंदन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता एक किसान हैं. चंदन की दो बेटियां हैं, जो अभी बहुत छोटी है. ग्रामीणों में ये बात की जा रही है कि चंदन नशे का शिकार था. वो कभी भी घर से बाहर निकल जाता था, कोई समय तय नहीं था कि वो कब वापस आएगा.  बता दें कि घटनास्थल से स्मैक के रैपर भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.

इनपुट: कुमार नितेश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES