SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बापू टावर फेलोशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 5 शोधार्थियों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये

बापू टावर फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है. अब आवेदन करने के इच्छ लोगों के लिए समय मिल जाएगा. इस फेलोशिप के तहत 5 शोधार्थियों को 5-5 लाख रुपए मिलेंगे.

Edited By Shailendra
Published: Oct 21, 2026, 11:46 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 11:56 PM IST
Image Credit: बापू टावर फेलोशिप की अंतिम तिथि बढ़ी (Photo-AI)
Join

बापू टावर फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले इसके लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित थी. फेलोशिप के तहत महात्मा गांधी और बिहार से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर शोध करना होगा. इसके लिए कुल पांच फेलो का चयन किया जाएगा, जिन्हें एक वर्ष के लिए पांच लाख रुपये की फेलोशिप राशि दी जाएगी.

बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि आवेदक के पास गांधी आधारित विषयों में स्नातक या उससे उच्चतर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा महात्मा गांधी और उनके जीवन दर्शन से जुड़े क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक कार्य करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. उच्चतर डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों या गांधी दर्शन के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि आवेदक के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है.

बापू टावर फेलोशिप के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, फोटो और फेलोशिप शोध विषय पर 4000-5000 शब्दों में शोध प्रस्ताव बापू टावर निदेशक, पटना को स्पीड पोस्ट या कूरियर के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में जाकर आवेदन जमा करने की सुविधा दी गई है. प्राप्त शोध प्रस्तावों के आधार पर चयन समिति फेलो का चयन करेगी.

बापू टावर के डायरेक्टर विनय कुमार ने कहा कि फेलोशिप के लिए एप्लिकेंट्स को तय एजुकेशनल या प्रोफेशनल एक्सपीरियंस की जरूरतें पूरी करनी होंगी.

बापू टावर फेलोशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदक के पास गांधी से जुड़े सब्जेक्ट में बैचलर डिग्री या उससे ज्यादा क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. वहीं, महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से जुड़े फील्ड में 5 साल से अधिक काम का एक्सपीरियंस रखने वाले ही आवेदन कर सकते हैं. साथ ही गांधीवादी दर्शन के फील्ड में ज्यादा एजुकेशनल क्वालिफिकेशन या 5 साल से अधिक एक्सपीरियंस वाले आवेदक को वरियता मिलेगी.

आयु क्या होनी चाहिए?

आवेदक की उम्र 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. योग्य कैंडिडेट्स को खुद ही तय करना चाहिर कि जब वह आवेदन कर रहे हैं, तो उसमें रिसर्च में दिलचस्पी और रिलेवेंट एकेडमिक क्वालिफिकेशन या प्रोफेशनल अनुभव दिखाई दे.

बापू टावर फेलोशिर के लिए एक साल की रिसर्च के लिए 5 कैंडिडेट का चयन किया जाएगा. इसके तहत चुने गए आवेदन को 5 लाख रुपए फेलोशिप के लिए दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: रोहतास की बेटी और पटना की बहू को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, जानिए कौन हैं मनीषा श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES