SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मिले मोकामा MLA अनंत सिंह, बेटी शिवांगी की शादी का दिया न्योता

मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात किया. अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को बेटी की शादी का न्योता दिया. 25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी होगी. यह शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होगी.

Edited By Shailendra
Published: Nov 07, 2026, 03:47 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 04:10 PM IST
Image Credit: अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

मोकामा विधायक अनंत सिंह अचानक बिहार विधानसभा पहुंच गए. अनंत सिंह और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की इस मुलाकात को लेकर गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि यह एक विशुद्ध पारिवारिक मुलाकात थी. दरअसल, अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र देने पहुंचे थे.

अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंपा बेटी की शादी का कार्ड, मिला शुभकामनाओं का आश्वासन

अनंत सिंह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से उनके कक्ष में मिले. इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा. साथ ही उन्हें शादी समारोह में शामिल होने का आग्रह किया.

प्रेम कुमार ने अनंत सिंह की बेटी शिवांगी को दी शादी की बधाई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए अनंत सिंह की बेटी शिवांगी को आने वाले वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्होंने मोकामा विधायक अनंत सिंह को आश्वस्त किया कि वे शादी समारोह में जरूर शामिल होंगे.

पैतृक गांव नदवां में 25 नवंबर को होगी शादी

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर, 2026 को होगी. यह हाई-प्रोफाइल शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में संपन्न होगी. शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं.

विधानसभा स्पीकर ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को भेजा है नोटिस

बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने 30 अक्टूबर, शुक्रवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह को नोटिस भेजा है. नोटिस भेजकर स्पीकर ने अनंत सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है. नोटिस के अनुसार, उनको 7 दिनों के अंदर अपना जवाब देना होगा. 

जदयू ने स्पीकर को अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने को लेकर सौंपा है पत्र

दरअसल, जदयू ने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है. जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत और सदस्यता रद्द करने को लेकर पत्र और सबूत दिया गया है. इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अनंत सिंह को यह नोटिस भेजा है.

ध्यान दीजिएगा कि मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी को भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

यह भी पढ़ें:विधानसभा स्पीकर ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को भेजा नोटिस, 7 दिन अंदर मांगा जवाब

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES