SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने हल्दी रस्म में बदल दिया ट्रेंड, पहना पिंक कलर का लहंगा, जिसने खींचा सबका ध्यान

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की हल्दी रस्म 23 नवंबर को संपन्न हुई. इस दौरान जहां पूरा परिवार पीले रंग के कपड़ों में नजर आया. वहीं, दुल्हन शिवांगी सिंह गुलाबी रंग के लहंगे में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

Written By Shailendra
Published: Nov 24, 2026, 21:16 IST | Updated: Nov 24, 2026, 21:27 IST
Image Credit: हल्दी में पीले की जगह गुलाबी रंग में सजी शिवांगी सिंह (Z News)
Join

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं. उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी से जुड़ी रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उनके हल्दी समारोह के लुक की हो रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि हल्दी के मौके पर दुल्हन पीले रंग के कपड़ों में नजर आती हैं, लेकिन आपकी सोच को यहीं पर ब्रेक करती शिवांगी सिंह नजर आई. शिवांगी ने इस परंपरा से थोड़ा हटकर अपना अलग अंदाज दिखाया.

दरअसल, आमतौर पर हल्दी के मौके पर दुल्हन पीले रंग के कपड़ों में नजर आती हैं, लेकिन शिवांगी ने इस परंपरा से थोड़ा हटकर अपना अलग अंदाज दिखाया. उन्होंने इस खास रस्म के लिए गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा चुना. शिवांगी सिंह का यह पसंद समारोह में मौजूद बाकी रंगों के बीच अलग ही नजर आया.

कैसा था शिवांगी सिंह का लहंगा

शिवांगी सिंह के गुलाबी लहंगे पर बारीकी से हैवी कढ़ाई की गई थी. इसके साथ उन्होंने लॉन्ग ब्लाउज और खूबसूरत एम्बेलिशमेंट वाले नेट दुपट्टे को कैरी किया. पूरे आउटफिट में रॉयल टच दिखाई दिया. शिवांगी सिंह का लुक न तो जरूरत से ज्यादा चमकदार था और न ही बेहद साधारण. पारंपरिक अंदाज को बरकरार रखते हुए उन्होंने अपने पहनावे में फैशन का नया रंग जोड़ दिया.

जूलरी और क्लच ने बढ़ाई खूबसूरती

कपड़ों के साथ शिवांगी सिंह की एक्सेसरीज भी खास रही. उन्होंने हैवी ईयररिंग्स और कंगन पहनकर अपने लुक को पूरा किया. हाथ में नजर आया खूबसूरत क्लच भी उनकी स्टाइलिंग का अहम हिस्सा रहा. उनका अंदाज उन दुल्हनों को जरूर पसंद आ सकता है, जो हल्दी के दिन पीले रंग के बजाय किसी दूसरे रंग को आजमाना चाहती हैं.

परिवार के सदस्यों ने अपनाया हल्दी वाला रंग

एक तरफ शिवांगी सिंह गुलाबी लहंगे में नजर आईं, तो दूसरी ओर परिवार के सदस्यों ने पीले रंग के पारंपरिक कपड़े पहनकर हल्दी की थीम को बरकरार रखा. शिवांगी के भाई और जीजा पीले कुर्ता सेट में दिखाई दिए. छोटे भाई अभिनव के अलावा अभिषेक, अंकित सिंह और बड़े जीजा कुमार पुनीत भी पीले रंग के कपड़ों में नजर आए. परिवार के सभी सदस्यों के कपड़ों में हल्दी की झलक साफ दिखाई दी.

बता दें कि 25 नवंबर को शादी का मुख्य दिन सुबह छोटे बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार से शुरू होगा. बुधवार दोपहर में घुड़दौड़ का रोमांच दिखेगा और शाम को बारात के स्वागत के बाद जयमाला और विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंजाब से पहुंचे किन्नर, गीतों के जरिए दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES