SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'न नेता बनने दिया, न जमीन तैयार की... सीधे स्वास्थ्य मंत्री बना दिया', नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर आनंद मोहन का निशाना

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर हेल्थ मिनिस्टर बनाए जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि न नेता बनने का मौका दिया गया और न जमीन तैयार की गई... सीधे स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 11, 2026, 10:40 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:00 PM IST
Image Credit: नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर आनंद मोहन का निशाना (Z News)
Join

बिहार की सियासत में निशांत कुमार को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी चलाने वालों ने निशांत को न तो जननेता बनने दिया और न ही एक मजबूत नेता के तौर पर स्थापित होने दिया. 

आनंद मोहन ने निशांत को पहले मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निशांत को पहले नेता नहीं बनाया गया और सीधे स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया.

आनंद मोहन ने जदयू के नेताओं पर निशाना साधने का प्रयास किया

दरअसल, निशांत कुमार को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जदयू के नेताओं पर निशाना साधने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइडेट पार्टी को मौजूदा वक्त में चलाने वाले नेताओं ने निशांत कुमार को नेता बनने का अवसर नहीं दिया. निशांत कुमार में जननेता बनने की क्षमता है. वह बड़ा नेता बन सकता था.

बिहार सरकार में कब बने मंत्री निशांत कुमार, जानिए 

7 मई 2026 को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी. निशांत कुमार को बिहार का स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया. हालांकि, मंत्री बनने के समय निशांत कुमार बिहार के किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे. लिहाजा, संवैधानिक प्रावधान यानी 6 महीने के भीतर सदन की सदस्यता लेना अनिवार्य होता है. इसी के तहत जून 2026 में हुए विधान परिषद (MLC) चुनावों के लिए निशांत कुमार को जदयू की तरफ से प्रत्याशी बनाया गया. इसके बाद वह बिहार विधान परिषद के सदस्य यानी एमएलसी बने. इस तरह से वह बिहार सरकार में हेल्थ मिनिस्टर का पद संभाल रहे हैं.

जदयू में कब शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के निशांत कुमार ने 8 मार्च 2026 को पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. इसके साथ निशांत कुमार राजनीति में कदम रखा. अब पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते हैं.

रिपोर्ट: शिवम राज

यह भी पढ़ें: 'गोबर पर जितना भी घी डालिएगा, महक तो उसी की आएगी', सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES