SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीतामढ़ी में एनकाउंटर के बाद 777 कारतूस बरामद: पैर में गोली लगने से 3 बदमाश घायल, सुनील कुशवाहा गिरफ्तार

सीतामढ़ी में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. मुठभेड़ में घायल सुनील कुशवाहा की निशानदेही पर 777 कारतूस भी मिले हैं.

Edited By Shailendra
Published: Oct 07, 2026, 08:35 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 08:44 PM IST
Image Credit: सीतामढ़ी में एनकाउंटर के बाद 777 कारतूस बरामद (Z NEWS)
Join

सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच बीती देर रात हुई मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है. अपराधियों के पास मौजूद बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस को अलग-अलग हथियारों के तकरीबन 777 कारतूस हाथ लगे हैं. 

दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा
इसी दौरान DIU को मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा अपने दो सहयोगियों के साथ रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखा गया है. सूचना मिलते ही DIU और SIT की टीम ने रीगा-परसौनी मार्ग पर सघन गश्त और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.

अपराधियों की ओर से तकरीबन 12 राउंड गोलियां चलाई गईं
रेवासी-भगवानपुर सीमा के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिससे उनकी बाइक फिसल गई. खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों की ओर से तकरीबन 12 राउंड गोलियां चलाई गईं.

तीनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे तीनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, सभी का इलाज मुजफ्फरपुर के SKMCH में चल रहा है.

सीतामढ़ी पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि: एसपी
सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया कि यह सीतामढ़ी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इस इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के बाद अब जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

कुछ महीने पहले दिनेश यादव की कर दी गई थी हत्या
बता दें कि सीतामढ़ी जिला में कुछ महीने पहले सहियारा थाना क्षेत्र में दिनेश यादव की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा था, जिसकी तलाश सीतामढ़ी पुलिस को काफी समय से थी. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट: त्रिपुरारी शरण

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES