SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार पुलिस को मिलेंगे 30 वाटर कैनन: 86 नए वज्र वाहन के साथ कानून व्यवस्था होगी दुरुस्त, कैबिनेट से 62.52 करोड़ पास

बिहार में कानून व्यवस्था के लिए 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदे जाएंगे. इसके लिए सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 62.52 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 30, 2026, 11:01 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 11:12 PM IST
Image Credit: बिहार में कानून व्यवस्था के लिए खरीदे जाएंगे 30 वाटर कैनन (Photo- AI)
Join

बिहार में आए दिन धरना प्रदर्शन होता रहा है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों बीच संघर्ष भी होता है. प्रदर्शनकारी जब पुलिस की तरफ से रोके जाते हैं और वह नहीं रुकते, तो पुलिस उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करती है. पुलिस ऐसा इसलिए करती है, ताकि प्रदर्शनकारी वहां से चले जाए और कानून-व्यवस्था बनी है, लेकिन जब प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की जाती है, तब वह एंजॉय करने लगते हैं पानी की बौछार में वह स्नान करने लगते हैं. अभी हाल के दिनों में पटना में जब पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, तो छात्र डांस करने लगे. इसी बीच कुछ वाटर कैनन खराब होने की भी खबर सामने आई थी. इसी को देखते हुए सम्राट सरकार ने 30 वाटर कैनन खरीदने वाली है.

दरअसल, बिहार में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहनों की खरीद करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इसके लिए कुल 62.52 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. बैठक में ऊर्जा, सड़क, आवास, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अन्य विभागों से जुड़े कुल 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, 30 वाटर कैनन की खरीद के लिए प्रति वाहन 88 लाख रुपए की दर से 26.40 करोड़ रुपए तथा 86 नए वज्र वाहनों के लिए प्रति वाहन 42 लाख रुपए की दर से 36.12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. दोनों मदों को मिलाकर कुल 62.52 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है.

सरकार का उद्देश्य कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों में पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई और संसाधनों को मजबूत करना है. बैठक में ऊर्जा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए. 

मंत्रिपरिषद ने बिहार हरित हाइड्रोजन नीति, 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी. इसके अलावा कैमूर और रोहतास जिलों की 177 बसावटों (जिनमें 132 गांव शामिल हैं) के 21,644 घरों को ग्रिड से विद्युतीकरण करने के लिए आरडीएसएस के तहत स्वीकृत योजना की पुनरीक्षित लागत 117.80 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 351.85 करोड़ रुपए करने की मंजूरी दी गई.

इनपुट: आईएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES