SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 सालः गुजरात के CM से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर, बिहार के नेताओं ने दी बधाई

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बिहार के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. सीएम सम्राट ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- '7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई यह यात्रा आज सुशासन, जनसेवा और विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है.'

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 07, 2026, 01:25 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 01:37 PM IST
Image Credit: पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को लेकर शुभकामनाएं दीं.

सीएम सम्राट ने पीएम को दी बधाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प और गरीब कल्याण के प्रति अटूट समर्पण के साथ 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई यह यात्रा आज सुशासन, जनसेवा और विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है. उन्होंने कहा कि गरीबों के सशक्तीकरण से लेकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तक प्रधानमंत्री का नेतृत्व करोड़ों देशवासियों के विश्वास और आकांक्षाओं का प्रतीक बना है.

संजय झा ने पीएम मोदी को दी बधाई
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने 'एक्स' पर लिखा कि शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक की यह यात्रा राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण रही है.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों जैसी चुनौतियों के बीच भारत आगे बढ़ा. उन्होंने महामारी से निपटने, राष्ट्रीय हितों की रक्षा और विश्व मंच पर भारत की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया. उन्होंने उग्रवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, ढांचागत विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं की पारदर्शी डिलीवरी को भी रेखांकित किया.

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनावः 8 सीटों पर कुल 164 उम्मीदवार मैदान में, देखें किस सीट पर किसके बीच है मुख्य मुकाबला?

संजय सरावगी ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को 'सेवा से संकल्प तक, संकल्प से सिद्धि तक' की यात्रा बताया. उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा गांव, गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के जीवन में बदलाव से जुड़ी रही है.

सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को नई शक्ति देने के साथ विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाने पर जोर दिया है. उन्होंने जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित 25 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की निरंतर सिद्धि की मंगलकामना की.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES