SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

160km रेंज वाला स्कूटर और 68 PS पावर वाली सुपरबाइक, भारतीय सड़कों पर राज करने आ रही है VinFast; डिजाइन हुए पेटेंट

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी जगह बनाने के बाद वियतनामी कंपनी विनफास्ट अब टू-व्हीलर सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने रेट्रो-मॉडर्न लुक वाले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और 130km की रफ्तार वाली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन पेटेंट कराया है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 16, 2026, 13:25 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:42 IST
Join

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार के टॉप 5 ब्रांड्स में जगह बनाने के बाद वियतनाम की दिग्गज कंपनी विनफास्ट की नजर अब टू-व्हीलर सेगमेंट पर है. कंपनी ने इस साल कई नए डिजाइन पेटेंट कराए हैं.

जिसमें एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का पेटेंट सामने आया है. इससे साफ पता चलता है कि कंपनी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बेहद तेजी से काम कर रही है.

इलेक्ट्रिक कारों की सफलता के बाद अब यूजर्स कंपनी की इन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्लासिक लुक और मॉडर्न फीचर्स वाला नया स्कूटर

पेटेंट की गई तस्वीरों में विनफास्ट का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर देखने में अट्रैक्टिव और रेट्रो-मॉडर्न अंदाज में नजर आ रहा है. इसकी बॉडी पर चिकने और घुमावदार पैनल दिए गए हैं, जो देखने में काफी हद तक 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाए गए Vento S मॉडल जैसे लगते हैं.

स्कूटर के अगले हिस्से में तिकोना हेडलैंप, इंटीग्रेटेड डीआरएल और V आकार का खास बैज लगाया गया है.

इसके अलावा इसमें चौड़ा फ्रंट फेंडर, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, आरामदायक लंबी सीट और पीछे की तरफ V स्टाइल वाली टेल लाइट दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है.

दमदार हार्डवेयर और साइड-माउंटेड मोटर

ये दिखने में तो मस्त हैं ही, साथ ही कंपनी ने इसके हार्डवेयर में भी बड़ा बदलाव किया है. विनफास्ट के बाकी स्कूटर्स में जहां हब-माउंटेड मोटर मिलती है, वहीं इस नए मॉडल में साइड-माउंटेड मोटर दी गई है. 

सुरक्षा के हिसाब से इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक भी हैं, जो महंगे और प्रीमियम स्कूटर्स में देखने को मिलते हैं.

वैसे इसकी बैटरी और रेंज का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 3.5 kWh की बैटरी मिल सकती है, जो करीब 160 किलोमीटर की रेंज और 89 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने में सक्षम होगी.

रफ्तार के शौकीनों के लिए धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

स्कूटर के साथ-साथ विनफास्ट ने एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का भी डिजाइन पेटेंट कराया है. इस बाइक का लुक बेहद स्पोर्टी रखा गया है.

जिसमें बड़े टायर्स और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए एक बड़ा हाउसिंग दिया गया है. कंपनी इस समय कई तरह की इलेक्ट्रिक बाइक्स पर काम कर रही है, जिनमें स्ट्रीट बाइक, क्रूजर और सुपरस्पोर्ट मॉडल शामिल हैं.

ये सभी बाइक्स कंपनी के खास इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही हैं, जो युवा राइडर्स को खूब पसंद आ सकती हैं.

130 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड

भले ही कंपनी ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक बाइक के स्पेसिफिकेशन पर अभी चुप्पी साध रखी है, लेकिन वियतनामी मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक, इस बाइक की मोटर करीब 50 kW यानी 68 PS की जबरदस्त पावर जेनरेट कर सकती है. सड़कों पर सुरक्षित राइडिंग के लिए इसकी टॉप स्पीड को 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक रखा जा सकता है.

अगर ये बाइक इन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ भारतीय बाजार में उतरती है, तो ये पेट्रोल से चलने वाली कई स्पोर्ट्स बाइक्स को कड़ी टक्कर देगी.

भारत में ई-बाइक टैक्सी शुरू करने का भी प्लान

गाड़ियों की बिक्री के साथ-साथ विनफास्ट भारत में अपनी सर्विस का दायरा बढ़ाने पर भी सोच रही है. है खबर है कि कंपनी देश के बड़े शहरों में ई-बाइक टैक्सी सर्विस शुरू करने की प्लान बना रही है.

वियतनाम में कंपनी पहले से ही इस तरह की सेवा चला रही है. भारत में भी ये सर्विस विनफास्ट की मौजूदा ग्रीन एसएम इलेक्ट्रिक कार टैक्सी सेवा की तर्ज पर काम कर सकती है.

वैसे कंपनी की तरफ से अभी इस सर्विस को लेकर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है, लेकिन इस कदम से आम लोगों का सफर काफी सस्ता और आसान हो सकता है.

ये भी पढे़ं: मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन! दिवाली के तुरंत बाद Samsung और Xiaomi ने चुपचाप 41 स्मार्टफोन्स के रेट बढ़ाकर सबको चौंकाया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES