App

सिर्फ मैप और गाने के लिए नहीं है Android Auto, ये 5 फीचर्स जानकर बदल जाएगा ड्राइविंग का अंदाज

अगर आप भी लंबी ड्राइव के लिए निकल रहे हैं, तो Android Auto के ये 5 फीचर्स जरूर जान लें. इनकी मदद से ड्राइविंग के दौरान कई जरूरी काम आसान हो जाएंगे और बार-बार फोन या कार की स्क्रीन छूने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

सिर्फ मैप और गाने के लिए नहीं है Android Auto, ये 5 फीचर्स जानकर बदल जाएगा ड्राइविंग का अंदाज
Image Credit: एंड्रॉयड ऑटो के बेहतरीन फीचर्स

लंबे सफर पर गाड़ी चलाना कई बार बहुत थकाऊ और तनावभरा हो जाता है. रास्ते में मैप देखना, फोन कॉल संभालना और गाने बदलना जैसे काम ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकाते हैं. इससे न सिर्फ सफर मुश्किल बनता है, बल्कि हादसे का खतरा भी बना रहता है. अगर आपकी कार में एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम है, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. स्मार्ट फोन के इस खास फीचर का सही इस्तेमाल आपके लंबे सफर को बहुत आसान और मजेदार बना सकता है.

ज्यादातर लोग एंड्रॉयड ऑटो का इस्तेमाल सिर्फ नॉर्मल नेविगेशन या म्यूजिक के लिए करते हैं. इसके अंदर छिपे कई काम के फीचर्स की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है. अगर आप भी एंड्रॉयड ऑटो का इस्तेमाल सिर्फ नेविगेशन या म्यूजिक के लिए करते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे 5 फीचर्स, जिन्हें ऑन करते ही आपकी ड्राइविंग का अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा.

ऑटोमैटिक कनेक्टिविटी सेट करें

हर बार कार में बैठते ही फोन को कनेक्ट करना और स्क्रीन चालू करना काफी झंझट भरा लगता है. इस परेशानी से बचने के लिए आप इसे ऑटोमैटिक मोड पर सेट कर सकते हैं. इसके लिए फोन की एंड्रॉयड ऑटो सेटिंग्स में जाएं और ऑटोमैटिक स्टार्ट वाले ऑप्शन को हमेशा के लिए ऑन कर दें. ऐसा करने से जैसे ही आप कार स्टार्ट करेंगे, आपकी स्क्रीन पर मैप और गानों की लिस्ट खुद-ब-खुद आ दिखने लगेगी.

बेवजह के नोटिफिकेशन करें बंद

गाड़ी चलाते समय फोन पर बार-बार आने वाले मैसेज और ग्रुप चैट के नोटिफिकेशन ध्यान भटकाने का सबसे बड़ा कारण बनते हैं. सुरक्षित सफर के लिए सही यही है कि आप इन्हें स्क्रीन पर आने से रोक दें. एंड्रॉयड ऑटो की सेटिंग्स में जाकर मैसेज और ग्रुप नोटिफिकेशन वाले ऑप्शन को बंद कर दें. इससे स्क्रीन पर फालतू पॉप-अप नहीं दिखेंगे और आपका पूरा ध्यान सिर्फ ड्राइविंग पर रहेगा.

आंखों की राहत के लिए नाइट मोड

रात के समय गाड़ी चलाते समय स्क्रीन की तेज रोशनी आंखों पर सीधा असर डालती है. इससे रात में ड्राइव करना काफी मुश्किल हो जाता है. इससे बचने के लिए एंड्रॉयड ऑटो की मैप सेटिंग्स में जाकर नाइट मोड को सेलेक्ट कर लें. डार्क स्क्रीन होने से आंखों पर दबाव नहीं पड़ेगा और आप बिना किसी परेशानी के रात में भी आराम से सफर पूरा कर पाएंगे.

नेटवर्क गायब होने से पहले करें ये काम

हाइवे या पहाड़ों पर सफर करते समय अक्सर मोबाइल का नेटवर्क चला जाता है. ऐसे में न तो मैप काम करता है और न ही ऑनलाइन गाने चलते हैं. इस परेशानी से बचने के लिए निकलने से पहले ही अपने रूट का गूगल मैप ऑफलाइन डाउनलोड कर लें. साथ ही अपने पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट भी फोन में सेव रखें. इससे इंटरनेट न होने पर भी आपका रास्ता और मनोरंजन रुकने वाला नहीं है.

स्क्रीन टच किए बिना काम करेंगे वॉइस कमांड

स्टीयरिंग संभालते समय बार-बार इंफोटेनमेंट स्क्रीन को छूना खतरनाक साबित हो सकता है. इसके लिए आप गूगल असिस्टेंट की सहायता ले सकते हैं. एंड्रॉयड ऑटो में Hey Google का ऑप्शन ऑन कर दें. इसके बाद आप केवल बोलकर ही किसी को फोन मिला सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं या अपना मनपसंद गाना बदल सकते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More