भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ऑटो
  • /Hyundai ने लॉन्च की 12.3-इंच की दो-दो स्क्रीन वाली लग्जरी SUV! कीमत में क्रेटा से भी सस्ती, सीएनजी मॉडल का भी हुआ खुलासा

Hyundai ने लॉन्च की 12.3-इंच की दो-दो स्क्रीन वाली लग्जरी SUV! कीमत में क्रेटा से भी सस्ती, सीएनजी मॉडल का भी हुआ खुलासा

हुंडई ने भारत में अपनी नई SUV Hyundai Bayon को ₹9.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. इसमें जनरेटिव AI, 12.3-इंच डिस्प्ले और 505L बूट स्पेस जैसे गजब फीचर्स मिलते हैं.

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Oct 26, 2026, 02:00 PM IST|Updated: Oct 26, 2026, 02:08 PM IST
joinshare
Hyundai ने लॉन्च की 12.3-इंच की दो-दो स्क्रीन वाली लग्जरी SUV! कीमत में क्रेटा से भी सस्ती, सीएनजी मॉडल का भी हुआ खुलासा
Image Credit: Hyundai Bayon को ₹9.99 लाख की कीमत पर किया गया.

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

2

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

3

LAC पर तनाव, 'ड्रैगन' ने अलापा वही पुराना राग: अरुणाचल प्रदेश में तनाव पर आया चीन का पहला बयान

4

रोडवेज बेड़े में जुडेंगी 622 नई बसें, लम्बे वक्त बाद 73 स्लीपर बसें भी आएंगी

5

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

हुंडई ने अपनी बिल्कुल नई SUV Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9,99,900 रखी गई है. भारत में बनने वाली यह मेड-इन-इंडिया कार केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के 50 से भी ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी. कंपनी की लाइनअप में यह कार लोकप्रिय क्रेटा के ठीक नीचे अपनी जगह बनाएगी.

क्रेटा के नीचे सेट होगी यह नई धाकड़ SUV
कंपनी ने इसे एक एकदम नए नेमप्लेट के साथ उतारा है. साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,245 mm, चौड़ाई 1,810 mm और ऊंचाई 1,605 mm है. इसमें 2,600 mm का बड़ा व्हीलबेस और 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो भारतीय सड़कों और गड्ढों से निपटने के लिए बेहद शानदार है. यह कार कंपनी के पोर्टफोलियो में क्रेटा के नीचे रखी जाएगी. यानी जो लोग क्रेटा जैसा फील और स्पेस कम बजट में चाहते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आई है.

1.5-लीटर इंजन का पावर और सीएनजी का बड़ा खुलासा
इंजन और परफॉरमेंस के मामले में कंपनी ने इसमें 1,497cc का चार-सिलेंडर MPi पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन 6,300 rpm पर 115 PS की पावर और 4,500 rpm पर 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार चलाने के शौकीन लोगों के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (iVT) का ऑप्शन दिया गया है. इसके iVT वेरिएंट में डैड बूट मोड और स्पोर्टी ड्राइव टेक मिलता है जो ओवरटेकिंग के दौरान तुरंत पिकअप देता है. इसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स जैसे ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने इस कार के सीएनजी वेरिएंट (CNG Bayon) को भी कन्फर्म कर दिया है, जिसे जनवरी 2027 में लॉन्च किया जाएगा.

कार में पहली बार आया ChatGPT जैसा जनरेटिव AI
Hyundai Bayon की सबसे बड़ी और अनोखी खासियत इसका इन-बिल्ट जनरेटिव AI वॉइस असिस्टेंट (Generative AI Assistant) है. यह हुंडई की पहली कार है जिसमें Perplexity AI की इंटेलिजेंस और SoundHound AI की वॉइस टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़ा गया है. आप अपनी आम बोलचाल की अंग्रेजी भाषा में कार से ट्रैवल, मौसम, रेस्टोरेंट, देश-दुनिया की न्यूज और स्पोर्ट्स से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और यह आपको तुरंत सटीक जवाब देगा. इसके अलावा कार में 500 से भी ज्यादा एम्बेडेड वॉइस कमांड्स दिए गए हैं जो आपके सफर को एकदम टेक-सैवी बना देते हैं.

कर्व्ड स्क्रीन और NVIDIA नेविगेशन का कमाल
कार के केबिन में कदम रखते ही आपको किसी लग्जरी जेट जैसा फील आने वाला है. इसमें 12.3-इंच की दो-दो डिस्प्ले दी गई हैं, जिन्हें कर्व्ड पैनोरमिक लेआउट में लगाया गया है. इसका नेविगेशन सिस्टम NVIDIA टेक्नोलॉजी पर काम करता है जो एकदम स्मूथ और बिना किसी लैग के चलता है. इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम और 70 से ज्यादा ब्लू-लिंक कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही 3 साल का कॉम्प्लीमेंट्री ब्लू-लिंक सब्सक्रिप्शन और ओवर-द-एयर अपडेट्स का सपोर्ट भी ग्राहकों को मिलेगा.

5-स्टार सेफ्टी और 23 लेवल-2 ADAS फीचर्स
सुरक्षा के मामले में भी हुंडई ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस कार में 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड यानी बेस मॉडल से ही दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रोलओवर सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा टॉप मॉडल्स में हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 प्रो ADAS दिया गया है, जिसमें 23 एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसमें हाईवे ड्राइविंग असिस्ट और नेविगेशन बेस्ड क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. कार में 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर भी मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इसे 5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से बनाया गया है और दिसंबर 2026 तक भारत NCAP की तरफ से इसका क्रैश टेस्ट सेफ्टी स्कोर भी जारी कर दिया जाएगा.

लग्जरी केबिन और 505 लीटर का बूट स्पेस
अंदर के केबिन को ब्लैक और ऑलिव-ग्रे थीम पर सजाया गया है. इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, USB-C पोर्ट्स और 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स भी मिलती हैं. सामान रखने के लिए इसमें 505 लीटर का विशाल बूट स्पेस दिया गया है, जो लंबे ट्रिप्स पर पूरा सामान आसानी से फिट कर देगा.

वेरिएंट्स, कलर्स और आउटर लुक
डिजाइन की बात करें तो बाहर की तरफ H-एज LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, रूफ रेल्स और 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं. कार को HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 जैसे वेरिएंट्स में उतारा गया है. यह कार 6 मोनोटोन, 2 डुअल-टोन और 2 मैट कलर ऑप्शंस समेत कुल 10 कलर्स में उपलब्ध होगी.

Add Zee News as a Preferred Source