SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bajaj Pulsar NS400Z का नया अवतार लॉन्च, Google Maps और 5-इंच TFT समेत मिलेंगे ये नए फीचर्स; कीमत...

बजाज पल्सर के 25 साल पूरे होने के जश्न के बीच कंपनी ने अपनी सबसे पावरफुल बाइक Pulsar NS400Z को 5-इंच TFT डिस्प्ले और गूगल मैप्स जैसे धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है, जिससे इसकी कीमत में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 02, 2026, 02:22 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 02:28 PM IST
Image Credit: बजाज पल्सर NS400Z लॉन्च
Join

Bajaj Pulsar का नाम सुनते ही स्पीड के शौकीनों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं. पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय तक भारतीय सड़कों पर राज कर रही यह आइकॉनिक ब्रांड आज भी जेन जी की पसंद बनी हुई है. पल्सर के 25 शानदार साल पूरे होने के जश्न को दोगुना करते हुए कंपनी ने अपनी सबसे ताकतवर नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक Pulsar NS400Z को एक नए और एडवांस अवतार में पेश कर दिया है.

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं, तो बजाज का यह नया अपडेट आपको काफी पसंद आने वाला है.

बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर Pulsar NS400Z को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. अपडेट के साथ बाइक में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल जोड़ा गया है. इसके साथ ही कई कनेक्टेड और राइडिंग से जुड़े फीचर्स भी अब बाइक का हिस्सा हैं. नए फीचर्स की वजह से Pulsar NS400Z की कीमत में लगभग 4,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है. वहीं, इंजन और बाइक के बेस मैकेनिकल सेटअप में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

5-इंच TFT स्क्रीन बनी सबसे बड़ा अपडेट

नई Pulsar NS400Z में सबसे खास बदलाव इसका 5-इंच TFT डिस्प्ले है. इस स्क्रीन के जरिए राइडर को बाइक से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां एक ही जगह मिलती हैं. इसमें Google Maps नेविगेशन का सपोर्ट भी दे दिया गया है, जिससे सफर के दौरान फोन देखने की जरूरत कम हो जाती है.

इसके साथ ही राइडर स्क्रीन से म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं. बाइक से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे RC और ड्राइविंग लाइसेंस को भी डिजिटल तौर पर एक्सेस किया जा सकता है. बाइक में लैप टाइमर भी दिया गया है. साथ ही चार राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स को भी TFT कंसोल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. अचानक जोर से ब्रेक लगाने की स्थिति में पीछे चल रहे वाहनों को अलर्ट करने के लिए पैनिक ब्रेक अलर्ट भी दे दिया गया है. स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है.

40 PS की पावर देता है इंजन

Pulsar NS400Z में 349cc का 4-वाल्व, DOHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 9,000 rpm पर 40 PS की हाई पावर और 7,500 rpm पर 33 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है, जिससे क्लच का इस्तेमाल किए बिना ऊपर और नीचे गियर बदले जा सकते हैं.

बाइक में मिलते हैं ये हार्डवेयर फीचर्स

सस्पेंशन सेटअप की बात की जाए तो आगे 43 mm USD फोर्क्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मिलता है. इसके साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और रेडियल टायर्स भी बाइक में दिए गए हैं.

(ये भी पढ़ेंः 6 अक्टूबर को आ रही Honda Elevate की नई SUV, पहले ही शुरू हुई बुकिंग; जानें क्या बदलेगा)

दूसरे Pulsar मॉडल्स में भी आएगा TFT कंसोल

बजाज अपनी Pulsar रेंज में TFT डिस्प्ले को धीरे-धीरे दूसरे मॉडल्स तक भी पहुंचाने की तैयारी कर रही है. NS125, NS200 और N250 जैसे मॉडल्स में भी आने वाले समय में यह कंसोल देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही कंपनी इस साल के आखिरी तक एक नई ड्यूल-स्पोर्ट बाइक भी मार्केट में लाने की तैयारी में है. ऐसे में आने वाले महीनों में बजाज की बाइक रेंज में और भी नए अपडेट देखने को मिल सकता है.

(ये भी पढ़ेंः Royal Enfield की इस दमदार बाइक पर टूटा ग्राहकों का प्यार, 6 महीने पहुंची वेटिंग; कंपनी ने रोकी बुकिंग )

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES