फेस्टिव सीजन आने से पहले भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हलचल तेज हो गई है. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नई और स्टाइलिश SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो होंडा आपके लिए कुछ खास करने जा रहा है. होंडा कार्स इंडिया अपनी बहुत ही पॉपुलर एसयूवी को एक नए और धमाकेदार अवतार में लाने की तैयारी में है. कंपनी ने इस गाड़ी के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए ऑफिशियल तौर पर बुकिंग विंडो ओपन कर दी है, जिससे कस्टमर्स में उत्साह देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश होगा जहां इस शानदार एसयूवी का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया जा रहा है.
Honda Cars India की अपडेटेड Elevate SUV की बुकिंग शुरू हो गई है. कंपनी इसे 6 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी. नई Elevate की बुकिंग के लिए कस्टमर्स को 21,000 रुपये देने होंगे. बुकिंग देशभर में Honda के डीलरशिप पर की जा सकती है.
Honda ने इसे फेस्टिव सीजन से पहले लाने की तैयारी की है. फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स और केबिन तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, SUV के मौजूदा इंजन और गियरबॉक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
Honda ने नई Elevate का एक टीजर जारी किया है. इसमें SUV का सिर्फ कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा है, लेकिन फ्रंट डिजाइन में बदलाव साफ नजर आ रहे हैं. नई Elevate में कनेक्टेड LED DRLs मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही पीछे की तरफ भी कनेक्टेड लाइटबार दिया जा सकता है.
एक और खास बदलाव Honda लोगो को लेकर है. मौजूदा मॉडल में लोगो ग्रिल पर दिया गया है, जबकि नए मॉडल में इसे बोनट पर रखा गया है. SUV का ओवरऑल डिजाइन और आकार पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है. यानी कंपनी ने इसे पूरी तरह नया मॉडल बनाने के बजाय मौजूदा Elevate का अपडेटेड वर्जन तैयार किया है.
फ्रंट ग्रिल और बंपर में भी बदलाव किए जा सकते हैं. इसके साथ ही नए डिजाइन के अलॉय व्हील और अपडेटेड लाइटिंग सेटअप मिलने की संभावना है.
Get ready for a bold new drive. The New Honda Elevate. Arriving 6th October.
Pre-book now! https://t.co/tvOUw6WQNO #NewElevate #NewElevateLaunch #PreBook #Launch #HondaCarIndia pic.twitter.com/tVOnUOzJPU— Honda Car India (@HondaCarIndia) October 1, 2026
Honda नई Elevate के इंटीरियर में भी कुछ नए फीचर्स जोड़ सकती है. कंपनी का फोकस SUV को मिड-साइज SUV सेगमेंट में ज्यादा फीचर रिच बनाने पर हो सकता है. केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और कुछ नए डिजाइन एलिमेंट भी देखने को मिल सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Elevate में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी जा सकती हैं. यह फीचर हाल ही में अपडेटेड Honda City में भी जोड़ा गया है. इसके अलावा फैक्ट्री फिटेड 360 डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद है. मौजूदा Elevate में 360 डिग्री कैमरा डीलर लेवल पर एक्सेसरी के तौर पर लगाया जाता है.
SUV में पावर्ड को-ड्राइवर सीट, रियर सनब्लाइंड और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. हालांकि, Honda ने अभी इन सभी फीचर्स को लेकर ऑफिशियली जानकारी शेयर नहीं की है.
Honda Elevate फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया जा सकता है. यह इंजन 120 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.
Honda City में कंपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी देती है, लेकिन Elevate में अभी तक यह ऑप्शन नहीं मिला है. फेसलिफ्ट के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन आएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.
Honda Elevate को भारत में 2023 में लॉन्च किया गया था. यह Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Victoris, Tata Sierra, Renault Duster और Nissan Tekton जैसे मॉडल्स को टक्कर देती है.
मौजूदा Honda Elevate की एक्स शोरूम कीमत 11.90 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच है. नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के चलते फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा SUV के मुकाबले ज्यादा होने की उम्मीद है. इसकी कीमत और पूरी फीचर लिस्ट की जानकारी 6 अक्टूबर को लॉन्च के समय सामने आएगी.