SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कार चोरी होने का डर होगा खत्म! मोबाइल से ही लॉक हो जाएगा इंजन, Hyundai ने लॉन्च किया नया सेफ्टी फीचर

कार चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए हुंडई ने एक बेहतरीन सेफ्टी फीचर शुरू किया है. अब वेन्यू और वेन्यू एन-लाइन के मालिक स्मार्टफोन के जरिए ही अपनी गाड़ी के इंजन को रिमोटली लॉक कर सकेंगे.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 11, 2026, 01:38 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 01:48 PM IST
Image Credit: हुंडई वेन्यू न्यू सेफ्टी फीचर
Join

अगर आपको भी अपनी कार चोरी होने का डर सताता है, तो अब आपकी टेंशन दूर हो सकती है. अब आप अपनी कार को लेकर पहले से ज्यादा बेफिक्र रह सकते हैं, इसका कारण है कि गाड़ी की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक शानदार तकनीक आ गई है. हुंडई ने अपनी SUV में एक ऐसा नया फीचर लाया है, जिसकी सहायता से आप अपने स्मार्टफोन से ही अपनी गाड़ी के इंजन पर ताला लगा सकेंगे. आइए जानते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा और इससे कार मालिकों को क्या-क्या बड़े फायदे मिलने वाले हैं.

Hyundai ने अपनी SUV Venue और Venue N Line में एक नया सेफ्टी फीचर लाया है. कंपनी ने Hyundai Bluelink ऐप के जरिए Remote Immobiliser फीचर पेश कर दिया है. जिसकी सहायता से कार मालिक जरूरत होने पर अपने फोन से कार को फिर से स्टार्ट होने से रोक सकते हैं. यह फीचर खास तौर पर कार चोरी और चाबी की क्लोनिंग जैसे मामलों में काम आ सकता है.

किन कारों में मिलेगा फीचर?

Hyundai का Remote Immobiliser फीचर फिलहाल उन वेरिएंट में दिया जा रहा है, जिनमें Connected Car Navigation Cockpit मिलता है. इसमें Venue का HX10 और Venue N Line का N10 वेरिएंट शामिल है.

नवंबर 2025 से बेची गई इन योग्य कारों में यह फीचर C-OTA यानी Controller Over-the-Air अपडेट के जरिए दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसके लिए कार मालिक को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी.

फोन से एक्टिवेट होगा Immobiliser

इस फीचर की सहायता से कार मालिक पार्क की गई कार में Bluelink ऐप के जरिए Remote Immobiliser एक्टिवेट कर सकते हैं. फीचर एक्टिवेट होने के बाद कार को बिना अनुमति के दोबारा स्टार्ट नहीं किया जा सकेगा.

अगर कार पार्क करते समय Immobiliser एक्टिवेट करना भूल गए हैं और बाद में कार चोरी होने का डर रहता है, तब भी इसे ऐप से एक्टिवेट किया जा सकता है. फीचर एक्टिवेट होने के बाद जैसे ही कार बंद होगी, वह फिर से स्टार्ट नहीं हो सकेगी.

इसके लिए Bluelink सेंटर से संपर्क करने की भी जरूरत नहीं होगी. यानी कार मालिक सीधे अपने फोन से यह फीचर चालू कर सकते हैं.

चोरी होने पर मिलेगी कार की लोकेशन

Hyundai Bluelink Remote Immobiliser के साथ लाइव व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है. नेटवर्क उपलब्ध होने पर कार की लोकेशन देखी जा सकती है. इससे कार मालिक के साथ पुलिस को भी चोरी हुई कार का पता लगाने में मदद मिल सकती है.

हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फीचर चलती हुई कार को बंद नहीं करता है. Remote Immobiliser का इस्तेमाल कार के पार्क होने के बाद ही किया जा सकता है.

(ये भी पढ़ेंः क्या है 'डच रीच' तकनीक? कार का दरवाजा खोलते समय एक हाथ की ये ट्रिक बचा सकती है जान, जानिए कैसे

आगे दूसरी Hyundai कारों में भी आएगा फीचर

Hyundai Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग के मुताबिक भारत में 8 लाख से ज्यादा कनेक्टेड Hyundai वाहन Bluelink का इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी का कहना है कि Remote Immobiliser से ग्राहकों को अपनी कार की सुरक्षा पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और चोरी की आशंका होने पर तेजी से कदम उठाने में मदद मिलेगी.

(ये भी पढ़ेंः बारिश में हेलमेट भी हो जाता है खराब! भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, लंबे समय तक देगा पूरा साथ)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES