SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑफ-रोडिंग का नया बादशाह... 25.40 लाख में भारत आई BMW R 12 G/S, देखें दमदार फीचर्स

बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारत में नई ऑफ-रोड बाइक BMW R 12 G/S को 25.40 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतार दिया है. प्रो वेरिएंट में आने वाली इस बाइक में 1170cc बॉक्सर इंजन, ऑफ-रोड टायर्स, शिफ्ट असिस्टेंट प्रो और चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 20, 2026, 18:05 IST | Updated: Nov 20, 2026, 18:11 IST
Join

लग्जरी बाइक्स बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी नई ऑफ-रोड बाइक BMW R 12 G/S को बिक्री के लिए उतार दिया है. इंडियन मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25,40,000 रुपये रखी गई है.

कंपनी इस शानदार बाइक को CBU रूट के जरिए यानी पूरी तरह विदेश से तैयार करके भारत ला रही है. खास बात ये है कि भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ने इसका दमदार प्रो वेरिएंट पेश किया है.

इस बाइक का डिजाइन 1980 की मशहूर BMW R 80 G/S से लिया गया है, जो उस समय में ऑफ रोडिंग के लिए बेस्ट बाइक माना जाता था.

1170cc का दमदार बॉक्सर इंजन

इस नई एडवेंचर बाइक में 1170cc का एयर और ऑयल-कूल्ड बॉक्सर इंजन लगाया गया है. ये शक्तिशाली इंजन 7,000 rpm पर 109 hp की पावर और 6,500 rpm पर 115 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

बीएमडब्ल्यू के इस खास बॉक्सर इंजन का इतिहास साल 1923 में आई R 32 बाइक से जुड़ा है. बाइक को मजबूत बनाने के लिए इसमें वन-पीस ट्यूबलर स्टील स्पेसफ्रेम चेसिस दिया गया है.

इसके साथ ही ऊंचा स्टीयरिंग हेड और एल्युमीनियम हैंडलबार राइडर को बेहतर कंट्रोल और आराम देता है.

खराब रास्तों के लिए खास सस्पेंशन और एंड्यूरो पैकेज

खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए इसमें आगे की तरफ 45mm का फुली एडजस्टेबल अपसाइड-डाउन फोर्क दिया गया है, जो 210mm ट्रैवल के साथ आता है.

पीछे की तरफ पैरा लीवर स्विंगिंग आर्म और 200mm ट्रैवल वाला स्प्रिंग स्ट्रट मिलता है. बाइक के फ्रंट में 21-इंच का बड़ा पहिया लगा है.

भारत में आने वाले मॉडल में एंड्यूरो पैकेज स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जिसमें 18-इंच का रियर क्रॉस-स्पोक व्हील और खास ऑफ-रोड टायर्स शामिल हैं. इसके अलावा खड़े होकर बाइक चलाने के लिए खास फुटरेस्ट और इंजन गार्ड भी मिलता है.

क्या है एडवांस फीचर्स?

राइडिंग को आसान बनाने के लिए बाइक में स्टैंडर्ड कम्फर्ट पैकेज भी दिया गया है. इसमें शिफ्ट असिस्टेंट प्रो फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप बिना क्लच दबाए आसानी से गियर बदल सकते हैं. 

इसके अलावा एडेप्टिव हेडलाइट प्रो, हिल स्टार्ट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और सर्दियों के लिए हीटेड ग्रिप्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. रात में बेहतर रोशनी के लिए आगे X-आकार की एलईडी हेडलाइट लगी है, जो बाइक को बेहद आकर्षक लुक देती है.

दमदार ब्रेकिंग और चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स

सुरक्षा के हिसाब से इस बाइक के फ्रंट में 310mm के दो डिस्क ब्रेक और पीछे 265mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है. इसमें कॉर्नरिंग असिस्टेंस के साथ एबीएस प्रो स्टैंडर्ड मिलता है.

अलग-अलग रास्तों के हिसाब से बाइक में रेन, रोड और एंड्यूरो जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जबकि एंड्यूरो पैकेज के साथ एंड्यूरो प्रो मोड भी जुड़ जाता है.

बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी है, जिसे ऑफ-रोडिंग के दौरान राइडर अपनी मर्जी से बंद कर सकता है.

तीन साल की वारंटी और कंपनी का बयान

बीएमडब्ल्यू इस बाइक के साथ तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे कस्टमर चौथे और पांचवें साल के लिए भी बढ़वा सकते हैं. इसके साथ ही साल के 365 दिन और 24 घंटे रोड-साइड असिस्टेंस की सुविधा भी मिलेगी.

लॉन्च के मौके पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा कि नई BMW R 12 G/S एक आइकन को फिर से अपनी जड़ों से जोड़ती है.

ये एडवांस टेक्नोलॉजी और असली एडवेंचर के लिए सबसे बेस्ट है, जिसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो ऑफ रोडिंग करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: गूगल ने लॉन्च किया नया स्मार्ट मॉडल Gemini 4 Neon, कम खर्च में मिलेगी तीन गुना तेज रफ्तार, पुराने वर्जन की हुई छुट्टी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES