App

सिर्फ 1 लाख का बजट है और चाहिए 125 cc की दमदार बाइक? ये 5 मॉडल देखकर बदल जाएगा आपका फैसला

अगर आपका बजट 1 लाख रुपये है और आप एक दमदार बाइक तलाश रहे हैं, तो अब सिर्फ नार्मल बाइक नहीं बल्कि दमदार इंजन के साथ और ढेरों फीचर्स के साथ आने वाली बाइक इस लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं इस बजट में आने वाली 5 सबसे पावरफुल 125cc बाइक्स.

सिर्फ 1 लाख का बजट है और चाहिए 125 cc की दमदार बाइक? ये 5 मॉडल देखकर बदल जाएगा आपका फैसला
Image Credit: बेस्ट 125cc बाइक

अगर आप भी नई दमदार बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट 1 लाख के आसपास ही है, तो भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इस दिनों ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं. एक समय था जब 125cc सेगमेंट में सिर्फ साधारण और डेली कम्यूट वाली बाइक्स ही देखने को मिलती थीं. लेकिन अब मार्केट की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है. ऑटो मेकर्स युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बजट में भी स्पॉर्टी डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और ज्यादा पावर ऑफर कर रहे हैं. 

आज 125cc सेगमेंट में क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और ब्लूटूथ-इनेबल्ड डिस्प्ले जैसी एडवांस तकनीक वाली बाइक भी शामिल हो चुकी है. ऐसे में अगर आप भी 1 लाख रुपये के बजट में एक पावरफुल, फीचर-लोड और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं, तो हमने आपके लिए भारत की 5 सबसे पावरफुल 125cc बाइक्स की लिस्ट तैयार की है.  

बजाज पल्सर 125

बजाज की यह आइकॉनिक बाइक इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक में से एक है. इसमें 124.58cc का एयर और ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 12.1 HP की पावर और 11.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. नई पल्सर 125 में एलईडी हेडलाइट और टीएफटी डिस्प्ले जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 92,990 रुपये है.

हीरो एक्स्ट्रीम 125R

स्पॉर्टी लुक और शानदार परफॉर्मेंस पसंद करने वाले लोगों क लिए हीरो एक्सट्रीम 125R एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें 124.7cc का इंजन दिया गया है, जो 11.5 एचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसका मस्कुलर डिजाइन बड़ी एक्स्ट्रीम 160 बाइक से लिया गया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 98,425 रुपये रखी गई है.

हीरो ग्लैमर X

हीरो की यह बाइक अपने खास फीचर्स के लिए चर्चा में है. इसमें 124.7cc का इंजन दिया गया है, जो 11.5 एचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क बनाता है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला क्रूज कंट्रोल फीचर है, जो इस बजट की बाइक्स में पहली बार दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 88,517 रुपये है, जबकि टॉप मॉडल 96,876 रुपये में आता है.

टीवीएस राइडर 125

युवाओं के बीच TVS राइडर काफी पसंद की जा रही है. इसका स्पॉर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस इसे और भी खास बनाता है. इसमें 124.8cc का इंजन है, जो 11.4 एचपी की पावर और 11.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में ईको और पावर जैसे दो राइडिंग मोड्स और एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 83,910 रुपये है.

होंडा SP 125

होंडा की यह बाइक अपने भरोसेमंद इंजन और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है. इसमें 123.94cc का इंजन मिलता है, जो 10.9 एचपी की पावर और 10.9 एनएम का टॉर्क देता है. नई अपडेट के बाद इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4.2 इंच की टीएफटी स्क्रीन और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 97,335 रुपये है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More