US Mid Term Elections 2026 LIVE Updates: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के दौरान प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गर्वनर के लिए वोट डाले गए और इन वोटों की गिनती शुरू हो गई है. बता दें कि यह मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं. सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ गई है, जिसको लेकर ट्रंप का पहला रिएक्शन सामने आया है. ट्रंप ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि वह नतीजों को स्वीकार करते हैं और विपक्ष के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं.
अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन नतीजों को देखकर लग रहा आने वाले समय में ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शुरूआती ट्रेंड्र बता रहे हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी को दोनों सदनों में बढ़त मिल रही है.
- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स: हाउस में कुल 435 सीटें हैं, जिनपर मध्यावधि चुनाव के लिए वोट डाले गए. अभी तक के आए शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी 152 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, तो ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 91 सीटों पर आगे चल रही है.
- सीनेट: मध्यावधि चुनाव के दौरान सीनेट की 100 सीटों में से 35 सीटों के लिए लोगों ने मतदान किया था. मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती ट्रेंड में 22 सीटों के नतीजे आए हैं, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 14 और रिपब्लिकन पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं. ट्रंप के लिए यह एक बड़ी मुश्किल की घड़ी मानी जा रही है.
बता दें कि इन नतीजों को मिलाकर सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल 50 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 39 सीटों का आंकड़ा पहुंच गया है. सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों का आंकड़ा चाहिए. ऐसे में डेमोक्रेट्स को बहुमत के लिए 1 सीटें चाहिए. अन्य सीटों पर अभी काउंटिंग जारी है.
- राज्यों के गवर्नर के परिणामों की स्थित: अमेरिका में कुल 36 सीटों में से 14 राज्यों के नतीजे सामने आए हैं. परिणामों के अनुसार, इसमें 10 सीटों पर डेमोक्रेट्स और 4 सीटों पर रिपल्किन का कब्जा हुआ है. अमेरिका के अन्य राज्यों में वोटों की गिनती जारी है.
पल-पल की जानकारी के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए...