मिडिल ईस्ट में दोहरी टेंशन: रियाद एयरपोर्ट पर फिर हूतियों का अटैक! आज से खोलने की थी तैयारी; ईरान पर ट्रंप का नया ऐलान
सऊदी और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है. इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी ईरान को लेकर हर दिन एक नया बयान दे रहे हैं. रविवार को हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उनकी ओर से रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया गया.
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में हालात लगातार बदल रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, तो सऊदी और यमन के हूतियों के बीच भी संघर्ष लगातार बढ़ रहा है. इस बीच सऊदी की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की जानकारी सामने आई है. यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उनकी ओर से रियाद एयरपोर्ट को एक बार फिर से निशाना बनाया है. इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह आज ईरान पर कोई हमला नहीं करेंगे.
हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि है कि रविवार (25 अक्टूबर) को सऊदी के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. यह भी दावा किया जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने इस दौरान सऊदी अरब के एयरबेस और नौसैनिक ठिकाने को भी निशाना बनाया. हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि यमन की सशस्त्र सेनाओं ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए तीन सैन्य अभियान चलाए थे.
सऊदी में इन ठिकानों पर हमले का दावा
हूती सैन्य प्रवक्ता ने दावा किया कि इन अभियानों में निर्धारित ठिकानों पर सफलतापूर्व हमले किए. उनके अनुसार, पहले मिलिट्री ऑपरेशन में रियाद स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया. हूतियों का दावा है कि ये मिसाइल हमला सफल रहा और निर्धारित लक्ष्य को भेद सका.
इसके साथ ही दावा किया गया कि दूसरा लक्ष्य सऊदी अरब के खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयरबेस था, जिसपर हमला सफल रहा. हूती प्रवक्ता का दावा है कि इस हमले में लड़ाकू विमानों के हैंगर, गोला-बारूद के भंडार, ड्रोन कंट्रोल सेंटर और एयरबेस के अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया. दावा है कि सभी हमले सटीक रहे.
रविवार से शुरू होना था एयरपोर्ट
गौरतलब है कि करीब 2 हफ्ते पहले भी हूती विद्रोहियों ने रियाद स्थित एयपोर्ट को निशाना बनाया था. एयरपोर्ट पर किए गए हमले में 12 लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे. इसके बाद एयरपोर्ट को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था. सेफ्टी कंसर्न का ध्यान रखते हुए किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार (25 अक्टूबर) से आंशिक रूप से खोलने की बात कही गई थी, इससे पहले ही हूतियों ने एक बार फिर हवाई अड्डे को निशाना बनाया.
जानकारी के अनुसार, इस एयरपोर्ट से फिलहाल डोमेस्टिक फ्लाइट के साथ राष्ट्रीय एयरलाइंस की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को संचालित किया जा रहा है. बता दें कि रियाद एयरपोर्ट से सामान्य ऑपरेट होने वाली सीमित संख्या में कुछ फ्लाइट्स को कासिम स्थित प्रिंस नाइफ बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित किया जा रहा है. हूतियों के दावे पर सऊदी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
ईरान पर ट्रंप ने किया नया ऐलान
अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह फिलहाल ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य एक्शन के खिलाफ हैं. उनका कहना है कि अमेरिका आज तेहरान पर कोई हमला नहीं करेगा. सबसे खास बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले कहा था कि वह किसी भी वक्त ईरान पर हमला कर सकते हैं, उनकी सेनाएं पूरी तरीके से तैयार हैं.
ट्रंप के बार-बार बदलते बयान पर ईरान ने निशाना साधा है. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ की ओर से कहा गया कि युद्ध शुरू करने में गलत आकलन के कारण अमेरिका एक दलदल में फंस चुका है और अब उसके पास खुद को बाहर निकालने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'ईरान के टॉप लीडर्स को मारना बंद करो', डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दी ये नसीहत? जानिए वजह