SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

13 लाख करोड़ के मालिक, फिर भी पानी से दूरी: 48 साल से क्या पीकर जिंदा हैं अरबपति वॉरेन बफेट?

Warren Buffet Coke: वॉरेन बफेट दुनिया के सबसे मशहूर इन्वेस्टर और अरबपति हैं. उन्हें कोक का सबसे बड़ा प्रशंसक कहा जाता है. वह इसे अपने हाइड्रेशन लेवल के लिए बेस्ट ड्रिंक मानते हैं. हाल ही में खुलासा हुआ है कि वॉरेन बफेट ने लंबे समय से पानी के गिलास को छुआ तक नहीं है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 01, 2026, 08:55 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:12 AM IST
Join

Warren Buffet: दुनिया के सबसे मशहूर इन्वेस्टर वॉरेन बफेट की एक खास बात ये है कि वे कोक को पानी की तरह पीते हैं. उन्हें पानी की जगह कोल्ड ड्रिंक बेहद पसंद है. बफेट का कहना है कि उन्होंने 1970 के दशक से एक गिलास पानी तक नहीं पिया है. उनका सबसे अच्छा हाइड्रेशन लेवल उन्हें उनके पसंदीदा ड्रिंक 'चेरी कोक' से मिलता है.  

अरबपति और हेज फंड मैनेजर बिल एकमैन ने इस हफ्ते एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि एक बार किसी डिनर में बफेट ने स्टिल और स्पार्कलिंग वॉटर दोनों लेने से मना कर दिया. बफेट का कहना था कि उन्होंने इसे लगभग 5 दशक से हाथ तक नहीं लगाया है. एकमैन ने कहा कि एक बार जब वे टेबल पर बैठे थे, तो उन्होंने पूछा कि उन्हें स्टिल वॉटर चाहिए या स्पार्कलिंग वॉटर, लेकिन बफेट ने उनका ऑफर मना कर दिया और कहा कि उन्हें सोडा अधिक पसंद है.

पानी की जगह सिर्फ कोक पीते हैं वॉरेन बफेट


एकमैन ने पॉडकास्ट में बफेट के साथ मीटिंग को लेकर कहा,' मैंने कहा क्या तुम पानी नहीं पीते और उन्होंने कहा कि बिल मैंने 48 साल से पानी नहीं पिया है.' एकमैन ने कहा कि जब बफेट सालों पहले उनके घर डिनर के लिए आए थे, तो उन्होंने चेरी कोक का स्टॉक कर लिया था. 

ब्रिटिश ऑथर ग्लेन अर्नोल्ड ने अपनी किताब 'द डील्स ऑफ वॉरेन बफेट वॉल्यूम 2: द मेकिंग ऑफ ए बिलियनेयर' में लिखा है कि 96 साल के इन्वेस्टर 1 दिन में कोक के 5 कैन पीते थे. वह 50 साल तक पेप्सी पीते थे, लेकिन बाद में एक पुराने पड़ोसी के दखल देने पर उन्होंने इसे बदल दिया था.

कोक के दीवाने हैं वॉरेन बफेट 


बफेट ने साल 2015 में फॉर्च्यून मैगजीन के साथ बातचीत  में खुद को एक चौथाई कोका-कोला बताया था. अरबपति ने कहा,'  अगर मैं एक दिन में 2,700 कैलोरी खाता हूं, तो उसका एक चौथाई हिस्सा कोका-कोला होता है. मैं कम से कम इसकी 12 आउंस सर्विंग पीता हूं.' वॉरेन बफेट के बेटे हॉवर्ड के एक बचपन के दोस्त ने बताया कि हॉवर्ड उन्हें पेप्सी वॉरेन कहकर बुलाते थे. जिम रॉस ने कहा,' मुझे याद है कि बचपन में हम हॉवी के साथ पोकर खेलते थे और उसके पापा आधी रात को बाथरोब पहनकर नीचे आते थे. उन दिनों वह पेप्सी पीते थे.' 

चेरी कोक है पसंदीदा फ्लेवर 


बता दें कि वॉरेन बफेट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका-कोला के बड़े प्रशंसक हैं. कहा जाता है कि वह दिनभर में लगभग 1-2 लीटर कोक पीते हैं. इसमें उनके सबसे पसंदीदा फ्लेवल चेरी कोक है, जिसे वह सुबह नाश्ते से लेकर दिनभर पीते हैं. साल 1986 में बर्कशायर हैथवे की एनुअल मीटिंग के दौरान वॉरेन बफेट ने पेप्सी के प्रति 48 साल की वफादारी के बाद एक बड़ा बदलाव दिखाया और चेरी कोक को कंपनी का ऑफिशियल मीटिंग बेवरेज बताया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES