SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

US में टेक्निकल आउटेज के बीच ट्रंप का बड़ा एक्शन, व्हाइट हाउस के साइबर सुरक्षा चीफ की गई कुर्सी; कर्स्टन डेविस को मिली जिम्मेदारी

अमेरिका में लगातार आ रही तकनीकी खामियों के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच व्हाइट हाउस के साइबर सुरक्षा प्रमुख शॉन केर्नक्रॉस को उनको पद से हटा दिया गया.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 20, 2026, 07:57 IST | Updated: Nov 20, 2026, 08:00 IST
Image Credit: अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ियों ने बढ़ाई टेंशन. फोटो- एक्स
Join

अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में बड़ी तकनीकी खामियां देखने को मिली. लगातार तकनीकी रुकावटों के कारण हवाई यात्रा, इंटरनेट और बैंकिंग सेवाएं ठप हुई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय साइबर निदेशक सीन केयर्नक्रॉस पर गाज गिरी है.

दरअसल, केयर्नक्रॉस को उनके पद से हटा दिया गया है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने खुद अपने पद से इस्तीफा दिया है. समाचार एजेंसी एएफपी (AFP) के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें हटाए जाने के फैसले का पूरा समर्थन किया.

केयर्नक्रॉस की योग्यताओं पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि केर्नक्रॉस के पास इस काम के लिए जरूरी योग्यताएं नहीं थीं. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि नियुक्ति के दौरान जरूरी योग्यताएं क्यों नहीं जांची गईं. व्हाइट हाउस ने केर्नक्रॉस को ऐसे पर उनके पद से हटाया है, जब हाल में ही माइक्रोसॉफ्ट, प्रमुख अमेरिकी बैंक, विमानन सेवाएं और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) से जुड़ी टेक्निकल परेशानियों ने देश की चिंता बढ़ा दी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

केर्नक्रॉस की विदाई को अमेरिका में लगातार सामने आ रही तकनीकी बाधाओं के बीच अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि केर्नक्रॉस के जाने के बाद अब रक्षा विभाग की मौजूदा चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर कर्स्टन डेविस इस पद का कार्यभार संभालेंगी.

किसको मिली जिम्मेदारी?

दावा है कि उनके पास इस भूमिका के लिए अधिक उपयुक्त योग्यताएं हैं और उन्हें सीनेट से भी मंजूरी मिल चुकी है. बता दें कि हाल के दिनों में ही अमेरिका में कई बार तकनीकी सेवाएं बड़े पैमाने पर ठप रहीं, जिससे नगिनत उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा, संचार और ई-कॉमर्स सेवाएं बाधित हुईं.

वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशासन के एक अत्यंत गोपनीय आंतरिक संचार नटवर्क पर भी इसका असर देखने को मिला. बता दें कि नेशनल साइबर डायरेक्टर के तौर पर काम करने से पहले केर्नक्रॉस ने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में कई अन्य भूमिकाएं निभाई थीं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप का ईरान पर 'वेट एंड वॉच': US राष्ट्रपति ने तेहरान पर हमले से पहले खींचे हाथ, कहा- अब अगले साल देखेंगे

यह भी पढ़ें: एक्सपायर्ड मिसाइलों से ईरान पर प्रहार: क्या अमेरिका के आ गए इतने बुरे दिन? US अफसर के कबूलनामे से उठे सवाल
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES