SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रंप का चुनावी लॉलीपॉप: मिडटर्म इलेक्शन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा ऑफर, बोले - 'पार्टी जीती तो सबके खाते में पांच हजार डॉलर' डिविडेंड

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन में पार्टी की नैया पार लगाने के लिए नया चुनावी दांव खेला है, ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकंस की जीत पर हर एडल्ट अमेरिकी नागरिक के खाते में करीब 5 लाख रुपये का डिविडेंड खटाखट-खटाखट क्रेडिट कर दिया जाएगा.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Sep 10, 2026, 09:53 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 11:37 AM IST
Image Credit: चुनाव जीतने के लिए डिविडेंड का दांव
Join

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अक्टूबर में होने जा रहे मिडटर्म इलेक्शन को जीतने के लिए खुद को चुनाव प्रचार में झोंक दिया है. आक्रामक कैंपेन चला रहे ट्रंप ने एक चुनावी रैली संबोधित करते हुए एक अभूतपूर्व चुनावी दांव खेला है. अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को अमेरिकी राष्ट्रपति के दो साल के कार्यकाल का इंतहान माना जाता है, इसलिए उन्होंने रिपब्लिन पार्टी के संसद के दोनों सदनों में जीत पर हर अमेरिकी नागरिक को पांच हजार डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में पांच लाख से कुछ कम रकम देने का ऐलान किया है.

आपको बताते चलें कि इन चुनावों में संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 435 और अपर हाउस यानी सीनेट (कांग्रेस) की 35 सीटों के अलावा कई स्थानीय सरकारी पदों के लिए भी मतदान होना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना फ्यूचर प्लान बताते हुए इस ऐलान को ट्रंप डिविडेंड नाम दिया है. उन्होंने कहा है कि उनके इस कार्यकाल में देश ने बहुत सारी दौलत कमाई है, जिसका फायदा वो अपनी जनता को देना चाहते हैं. हालांकि, ट्रंप अपने इस प्लान को कैसे पूरा करेंगे, इसकी विस्तृत जानकारी चूंकि तत्काल सामने नहीं आई है, इसलिए ट्रंप के ऐलान को विपक्ष में बैठी डेमोक्रेट पार्टी के नेताओं ने महज चुनावी लॉलीपॉप बताया है.

ट्रंप का 'D' दांव!

राष्ट्रवाद की पिच पर अपने धारदार अभियान को आगे बढ़ाते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हर अमेरिकी नागरिक को अपना परिवार मानते हुए, उनके हितों के लिए काम किया है. ऐसे में जो अरबों डॉलर रुपये अमेरिकी खजाने में जमा हुए हैं. उसका कुछ न कुछ हिस्सा हर अमेरिकी नागरिक को मिलना चाहिए. इसलिए मैं इस मंच से आज ये ऐलान करता हूं कि हम अमेरिका को महान बनाने के लिए अपना काम करते रहेंगे, क्योंकि डेमोक्रेट्स ने हमेशा से वोट बैंक की पॉलिटिक्स के चलते अमेरिका के मूल निवासियों के साथ धोखा किया है.

ट्रंप ने आगे ये भी कहा, 'अब हम दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश हैं. रूस और सऊदी अरब, दोनों मिलकर जितनी गैस और तेल का प्रोडक्शन करते हैं, उससे ज्यादा प्रोडक्शन अमेरिका कर रहा है, जबकि इसमें वेनेज़ुएला शामिल नहीं है. जिसे हमने अभी अपने स्टॉक में शामिल किया है. एनर्जी सेक्टर में ये इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि है. कुछ देशों के साथ हमारे सदियों पुराने अच्छे और मजबूत रिश्ते हैं. हम उनका भी ख्याल रखेंगे.'

मिड-टर्म इलेक्शन के बाद खत्म होगा ईरान का युद्ध

अपने समर्थकों को अपने दूसरे एक और बड़े फैसले की जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा, 2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान का युद्ध पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि तेहरान के पास अब और ज्यादा समय तक टिक पाने की ताकत नहीं बची है. उन्होंने इस दौरान ईरान के नेताओं पर अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोग जानबूझकर अमेरिकी मतदाताओं को प्रभावित करने और मिडिल ईस्ट के संघर्ष को लंबा खींचने की कोशिश कर रहे हैं.

चुनावी के प्रमुख मुद्दे

मध्यावधि चुनावों को लेकर एक ओपिनियन पोल सामने आया है. जिसमें भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं का रुझान डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की ओर दिखता नजर आ रहा है. इस सर्वेक्षण में पैसिफिक मूल के लोगों ने भी हिस्सा लिया. 

इस सर्वेक्षण के नतीजों में भारतीय मतदाताओं में 66 फीसदी ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जताया है. ट्रंप के सामने कई चुनौतियां हैं. शायद इसलिए भी ट्रंप ने मतदाताओं को रिझाने के लिए ये चुनावी दांव खेला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES