भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /गाजा पीस प्लान: एक ओर शांति की बात, दूसरी तरफ इजरायल की हथियार बनाने वाली कंपनियों में किया इन्वेस्ट, डबल गेम खेल रहे ट्रंप के दामाद?

गाजा पीस प्लान: एक ओर शांति की बात, दूसरी तरफ इजरायल की हथियार बनाने वाली कंपनियों में किया इन्वेस्ट, डबल गेम खेल रहे ट्रंप के दामाद?

Jared Kushner Investment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही दुनिया को दिखाने के लिए गाजा में पीस प्लान नाम का प्रोजेक्ट ला रहे हों, लेकिन उनके अपने परिवार में कुछ ऐसे लोग हैं, जो गाजा में हुए विध्वंस में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

Written ByShruti Kaul
Published: Oct 02, 2026, 09:20 AM IST|Updated: Oct 02, 2026, 09:26 AM IST
joinshare
गाजा पीस प्लान: एक ओर शांति की बात, दूसरी तरफ इजरायल की हथियार बनाने वाली कंपनियों में किया इन्वेस्ट, डबल गेम खेल रहे ट्रंप के दामाद?

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Israel-Gaza Conflict: गाजा को तहस-नहस करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पीस प्लान की योजना बनाई है. हैरानी की बात ये है कि गाजा जंग में प्रमुख वार्ताकार की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर खुद इजरायल की हथियार बनाने वाली कंपनियों पर पैसा लगा रहे हैं.  

'CNN' की रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी जांच में पाया गया कि जेरेड कुशनर की प्राइवेट कंपनी 'एफिनिटी पार्टनर्स' इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशंस में शामिल बिजनेस का समर्थन करने वाली एक इजरायली फर्म में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखती है.      

वेपन प्रोडक्शन कंपनी पर लगाया पैसा 


'CNN' ने तेल अवीव स्थिति 'फीनिक्स फाइनेंशियल' के कुछ मिलिट्री संबंधित इन्वेस्टमेंट्स का पता लगाने के लिए इजरायली फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी कानूनों का इस्तेमाल किया. कुशनर के इन्वेस्टमेंट ग्रुप ने पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ओवल ऑफिस में लौटने से कुछ समय पहले ही इस फर्म में अपनी हिस्सेदारी दोगुनी कर दी थी. कुशनर ने बाद में फीनिक्स को एफिनिटी का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट बताया था. फीनिक्स के उन रिकॉर्ड्स में जिसमें कंपनी की कुल संपत्तियों का केवल एक छोटा सा हिस्सा शामिल है यह दिखाया गया है कि इसने इजरायल की सबसे बड़ी वेपन प्रोडक्शन कंपनी एल्बिट सिस्टम्स में करोड़ों डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है.

हथियार सप्लाई करने में सबसे आगे ये कंपनी 


'CNN'की रिपोर्ट के मुताबिक, फीनिक्स कम से कम 8 अन्य कंपनियों में भी हिस्सेदारी रखती है, जो इजरायली सेना को ड्रोन से लेकर युद्धपोतों और विध्वंस करने वाली मशीनरी तक के वेपंस उपलब्ध कराती हैं. 'CNN'के मुताबिक, उसकी ओर से पहचानी गई सभी 9 कंपनियों के शेयर प्राइस में पिछले साल बढ़ोत्तरी देखी गई, जिनमें से कई ने कहा कि गाजा में युद्ध ने उनकी बिजनेस की मांग को बढ़ाया है. 

व्हाइट हाउस में भी काम कर चुके हैं जेरेड


जेरेड कुशनर भले ही अमेरिकी नागरिक हैं, लेकिन वह यहूदी परिवार से आते हैं, जिसकी जड़ें इजरायल में हैं. उन्होंने साल 2005 में पिता को जेल होने के बाद कम उम्र में अपनी फैमिली के रियल एस्टेट बिजनेस को संभाला और इसके CEO बने. उन्होंने साल 2009 में ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से शादी की. वह साल 2017-2021 के बीच ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार और ऑफिस ऑफ अमेरिकन इनोवेशन के डायरेक्टर थे. उन्होंने अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा (USMCA) व्यापार समझौते और वैक्सीन प्रोडक्शन के लिए 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' में भी मुख्य भूमिका निभाई. व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद जेरेड कुशनर ने एफिनिटी पार्टनर्स नाम की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म की स्थापना की. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Donald trump