SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंदिर में हिंदुओं को मौत के घाट उतारने की थी तैयारी, धरी रह गई 19 साल के लड़के की खौफनाक साजिश

अमेरिका में एक 19 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह युवक एक हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की प्लानिंग कर रहा था. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक्शन से एक बड़ा हादसा टल गया.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 15, 2026, 08:05 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 03:12 PM IST
Image Credit: यूएस में पुलिस को बड़ी कामयाबी
Join

अमेरिका के शिकागो से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक 19 साल के शख्स की गिरफ्तारी हुई है. आरोप है कि यह अमेरिका के शिकागो में एक बड़े आतंक की साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था और इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू मंदिर पर बड़े हमले की योजना बना रहा था. आरोपी की पहचान 19 साल के एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस के तौर पर हुई है. पुलिस ने शुरुआती जानकारी में पाया कि वह पैलेटाइन इलाके का रहने वाला है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.

दरअसल, पुलिस को एलेक्जेंड्रोस के पास एक दस्तावेज मिला. पुलिस ने बताया कि यह एक तरीके का घोषणापत्र है. इस पत्र में श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी की बातें लिखी गई है. इस पत्र में विशेष तौर पर भारतीय मूल के लोगों और दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ नफरत वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस दस्तावेज का नाम ऑरोरा शूटर्स मेनिफेस्टो था .

कैसे हुई गिरफ्तारी

बता दें कि पैपोराकिस की यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब हिंदू समुदाय के लोग नवरात्रि का त्योहार मना रहे हैं. बता दें कि इससे ठीक दो हफ्ते पहले ओहायो के रिचमंड हाइट्स में स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर से भी तोड़फोड़ की खबर सामने आई थी. पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी एलेक्जेंड्रोस पैलेटाइन एक टैको बेल रेस्टोरेंट में कैशियर का काम करता था. ये जांच उक्त शुरू की गई, जब एक शख्स ने पुलिस को उसके मंसूबों की जानकारी दी.

बताया जाता है कि आरोपी एलेक्जेंड्रोस पैलेटाइन ने उस व्यक्ति को अपनी मंशा के बारे में बताया था. इसके लिए उसने सुरक्षा जैकेट, गोलियों से भरी मैगजीन, राइफल समेत अन्य हथियारों की व्यवस्था कर ली थी. इन सभी की तस्वीरें एलेक्जेंड्रोस पैलेटाइन ने उस व्यक्ति को दिखाईं थीं.

रविवार को थी गोलीबारी की प्लानिंग

पुलिस ने बताया कि एलेक्जेंड्रोस पैलेटाइन ने अपने साथ काम करने वाले सहकर्मियों से कहा था कि रविवार का दिन काफी खास होने वाला है. रविवार को उसने अपने एक सहकर्मी को कॉल किया और कहा कि उसकी बंदूक जाम हो गई है, इसलिए वह किसी को बिना नजर आए वहां से तुरंत भाग आया. पैलेटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस की ओर से इस मामले में तुरंत एक्शन लिया गया. रविवार (11 अक्टूबर) को एलेक्जेंड्रोस को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस को तलाशी में क्या-क्या मिला?

एलेक्जेंड्रोस की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की पुलिस ने तलाशी ली, जहां से एक राइफल बरामद हुई है. इसके साथ ही गोलियों से भरी कई मैगजीन, सैकड़ों अतिरिक्त गोलियां और एक सुरक्षा जैकेट भी मिली. बता दें कि पुलिस को जो जैकेट मिली है, उसपर एक ऐसा निशान बना है, जो श्वेत वर्चस्ववादी चरमपंथ से संबंधित है. पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में बताया कि इस खतरे की गंभीरता को कम करके देखना बेवकूफी होगी. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. 

भारत ने की अमेरिकी एक्शन की तारीफ

भारत की ओर से शिकागो पुलिस के एक्शन की तारीफ की गई है. शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वाणिज्य दूतावास को इलिनोइस के ऑरोरा में एक पूजा स्थल को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश के बारे में जानकारी  मिली. हम पुलिस एक्शन की सराहना करते हैं.  हम इस नाकाम आतंकी साजिश के हर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: 'पॉलिटिकल टंबलर' का अंत: घोटालों की सुनामी में बच निकला, जिनपिंग की नजर से नहीं; चीनी नेता पर कानूनी शिकंजा

यह भी पढ़ें: जर्मनी में दर्दनाक हादसा: रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 भारतीय नागरिकों की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES