SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैंने मर्डर नहीं किया, लाश को काटा है', US में भारतीय मूल के शख्स का हैरान करने वाला कबूलनामा; पत्नी की हत्या के लगे हैं आरोप

अमेरिका के वर्जीनिया में एक शख्स पर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप लगे हैं. कोर्ट में आरोपी ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की है, लेकिन शव को काटा है. पूरा मामला साल 2024 का है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 06, 2026, 01:55 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 02:21 PM IST
Image Credit: अमेरिका से सामने आया एक हैरान करने वाला मामला. (फोटो- एआई)
Join

अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक भारतीय मूल के शख्स ने वर्जीनिया की अदालत में ऐसा गवाही दी, जिसने लोगों को डरा दिया. शख्स का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की, बल्कि उसको मृत देखकर उसके शव के टुकड़े कर दिए थे. शख्स की पहचान नरेश भट्ट के रूप में हुई है, जिसको उसकी पत्नी ममता कफले भट्ट की हत्या के मामले में आरोपी माना गया है.

दरअसल, पूरा मामला ममता कफले भट्ट की मौत से जुड़ा है. दावा है कि नरेश भट्ट जब अपने घर पहुंचा था, तो उसने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया. उसने कहा कि ऐसा लग रहा था कि उसने कुछ गोलियां या कोई कीटनाशक खा लिया हो. इसी मामले में नरेश भट्ट ने कोर्ट में अपनी गवाही दी है।

पहले पूरा मामला जानिए

पूरा मामला साल 2024 का है. ममता को आखिरी बार 29 जुलाई 2024 को एक वीडियो कॉल पर देखा गया था। वहीं, अपनी गवाही में नरेश ने कहा कि 29 जुलाई की रात वह अपनी छोटी बेटी के साथ था. वह रात के करीब 8 बजे सो गया था. उसे ममता के ऊपर कमरे में आने की कोई आवाज नहीं आई. नरेश ने बताया कि सुबह के करीब 4 बजे उसकी नींद खुली.

जब वह बाथरूम जाने के लिए उठा, तो उसने ममता को बिस्तर के पास जमीन पर देखा. ममता पीठ के बल गिरी थी. उसके चारों ओर उल्टी पड़ी थी. नरेश ने दावा किया है कि उसके पास कीटनाशक का एक बड़ा  पैकेट भी था.

नरेश ने कोर्ट को क्या बताया?

नरेश ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश की. उसने करीब एक घंटे तक सीपीआर भी दिया, लेकिन उस वक्त तक वह मर चुकी थी, जिसके बाद वह उसको बाथरूम में ले गया. इसी बीच कोर्ट ने नरेश से सवाल किया कि उसने इस स्थिति में तुरंत पुलिस को क्यों नहीं फोन किया. इसके जवाब में नरेश ने कहा कि उसके भी नहीं पता कि उसने क्यों नही ऐसा किया. उसने बताया कि वह अचानक घबरा गया था.

शव को काटा, फिर...

नरेश ने कहा कि वह शव को नदी में फेंकना चाहता था. इसके लिए वह सबसे पहले मार्केट गया, जहां से वह शव को छिपाने के लिए सामान खरीदा. इसके बाद उसने शव को कूड़ेदान में डालने का फैसला किया, लेकिन उसम शव फिट नहीं हो सका.

इसके बाद आरोपी ने एक बड़ा और डरावना कदम उठाया. उसने बाथरूम में अपनी पत्नी के शव के शरीर को काट दिया. नरेश ने कहा कि वह अपनी शव के शरीर से पैरों को अलग करना चाहता था. नरेश ने कोर्ट को बताया कि मैं मानसिक रूप से परेशान हो चुका था और मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा था क्या करूं.

नरेशन ने बताया कि टुकड़े न कर पाने की स्थिति में नरेश ने ममता के शरीर को कचरे की कई थैलियों में भर दिया और उन थैलियों को कूड़े में फेक दिया, जिससे वह किसी को न मिलें. नरेश का दावा है कि वह खुद फांसी लगाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका.

पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई

सबसे हैरान करने वाली बात है कि 5 अगस्त को ममता काम पर नहीं पहुंची, तो उसकी गुमशुदगी की जानकारी सामने आई. इस दौरान नरेश ने पहले झूठ बोला कि उसकी पत्नी गायब नहीं है, लेकिन बाद में उसने खुद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. 22 अगस्त 2024 को पुलिस ने नरेश को गिफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके बेडरूम और बाथरूम में खून के निशान पाए.

नरेश भट्ट पर लगे हैं तीन आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, नरेश भट्ट पर तीन गंभीर आरोप लगे हैं. इसमें पहला पत्नी की हत्या का मामला है. इसके अलावा दूसरा शव को नष्ट करने की कोशिश और तीसरा शव को छिपाना. इसी मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है. हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर नरेश भट्ट को उम्रकैद की सजा हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: मुनीर की समुद्री साजिश: क्या है चरना द्वीप, जहां आतंकी बन रहे गोताखोर, क्या फिर समंदर से आएंगे दहशतगर्द?

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की जानलेवा सड़केंः अक्टूबर में 45 हजार सड़क हादसों ने मचाई दहशत, अब 11 जिंदगियां समाप्त

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES