SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

US में हवाई सफर बेहाल, लाखों यात्री परेशान: तीन दिन में गहराया हवाई संकट, 15 हजार उड़ानें रद्द; ट्रंप ने कर दी ये मांग

अमेरिका में पिछले तीन दिनों से विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित है. माना जा रहा है कि सोमवार तक इसको दुरुस्त कर लिया जाएगा. एयर ट्रैफिक सिस्टम में खराबी के कारण हजारों की संख्या में उड़ानें कैंसिल की जा रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 48 घंटों में 15000 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 16, 2026, 08:43 IST | Updated: Nov 16, 2026, 08:48 IST
Image Credit: अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट गहराया. (फोटो- एआई)
Join

अमेरिका में पिछले तीन दिनों से हवाई संकट जारी है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में विमानन सेवा ठप पड़ गई. अधिकारियों ने अनुमान लगाया था कि रविवार तक स्थिति पूरी तरीके से सामान्य हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रविवार को भी अमेरिका में हजारों उड़ाने या तो रद्द हुईं या फिर देर से रवाना हो सकीं.

अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी का कहना है कि सोमवार (16 नवंबर) शाम तक उड़ानें पूरी तरीके से बहाल हो सकेंगी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, विमान और क्रू मेंबर फिलहाल अपनी सही जगह पर नहीं हैं. इस कारण दोबारा व्यवस्था को पटरी पर लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 'फ्लाइटअवेयर' के आंकड़ा बता हैं कि रविवार को भी करीब 9,200 उड़ानें रद्द और 7,500 प्रभावित हुईं.

तीन दिन से अमेरिका में जारी है परेशानी

अमेरिका में पिछले दिन दिनों से हवाई संकट जारी है. शुक्रवार को अमेरिका एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी डिडेक्ट की गई, जिसके बाद एविएशन एजेंसी (FAA) ने उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. जिस वक्त यह आदेश दिया गया था, तब करीब 3500 से अधिक विमान हवा में थे. ऐसे में कुछ विमानों को दूसरे हवाई अड्डों पर उतारा गया. तकीनीकी खराबी को ठीक करने में इंजीनियर जुटे हैं, लेकिन अभी परेशानी को ठीक नहीं किया जा सका है. शुक्रवार को को कुल 8,500 उड़ानें लेट हुईं और 8,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

दोहरी मार झेल रहा अमेरिकी एयर ट्रैफिक सिस्टम

बताया जाता है कि अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम दोहरी मार झेल रहा है. यहां पहले से ही ट्रैफिक कंट्रोलरों की भारी कमी चल रही है. वहीं, पुरानी हो चुकी तकनीकों ने दिक्कतों को और बढ़ा दिया है. अमेरिकी परिवहन मंत्री ने कहा कि एफएए के ठेकेदार एल3हैरिस की ओर से एक दूरस्थ संचार केंद्र में नया राउटर के समय यह समस्या पैदा हुई, जिसको ठीक करने का काम किया जा रहा है.

ट्रंप ने मांग लिया फंड

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. ट्रंप ने एयर-ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए US कांग्रेस यानी संसद से तुरंत फंड मंजूर करने की अपील की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का मौजूदा सिस्टम करीब 50 साल पुराना है, जो बेहद हास्यास्पद है. ट्रंप ने कहा कि जल्द से जल्द इस सिस्टम को दुरुस्त और आधुनिक बनाने के लिए फंड मंजूर किया जाना चाहिए.

एयरलाइंस ने यात्रियों की दी राहत

अमेरिका में आए इस हवाई संकट के बीच एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. डेल्टा, यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइन ने शनिवार को अपनी करीब 25 फीसदी, जबकि जेटब्लू ने करीब 45 प्रतिशत उड़ानों को रद्द कर दिया. एयरलाइन ने यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बाद की तारीखों में टिकट बुक करने की सुविधा दी है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप हमला करेंगे या बातचीत की मेज पर आएंगे? ईरान ने खोल दिया मोर्चा, कहा- 7 शर्तें मानो वरना जंग का मैदान हम तय करेंगे

यह भी पढ़ें: चीन का AI वार, ईरान को मिला US ठिकाने का राजदार: दिग्गज कंपनी ने लीक की सैन्य ठिकानों की तस्वीर, तो क्यों सहम उठे ट्रंप के सैनिक?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES