App

न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद अब कब भारत के लिए खेलेंगे रोहित-विराट? नोट कर लें तारीख और पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में पांच वनडे मैचों की सीरीज 3-1 से जीत गई. वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में अब टीम इंडिया के सामने श्रीलंका से भिड़ेगी. दोनों देशों के बीच यह सीरीज दिसंबर में होने वाली है.

न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद अब कब भारत के लिए खेलेंगे रोहित-विराट? नोट कर लें तारीख और पूरा शेड्यूल
Image Credit: विराट कोहली, रोहित शर्मा. Photo Credit- ANI

भारत के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड का दौरा भूलने वाला रहा. दोनों दिग्गज कीवियों के खिलाफ पांच वनडे मैचों की चार-चार पारियों में बुरी तरह नाकाम रहे. विराट ने जहां 86 रन बनाए, वहीं रोहित के बल्ले से सिर्फ 30 रन निकले. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद दोनों की जमकर आलोचना हो रही है और वर्ल्ड कप की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि दोनों बल्लेबाज भारत के लिए कब खेलने उतरेंगे? अब किस टीम के खिलाफ इनका बल्ला गरज सकता है?

रोहित और विराट अब सीधे दिसंबर में भारत के लिए खेलने उतर सकते हैं. वह घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की खराब यादों को भुलाने का मौका होगा. टीम इंडिया विशाखापट्टनम, बेंगलुरु और अहमदाबाद में श्रीलंकाई टीम से तीन वनडे मैच खेलेगी. ये तीनों मुकाबले क्रमश: 13, 16 और 19 दिसंबर को खेले जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More