App

हर तरफ चीख-पुकार और दहशत का मंजर! जब मियामी एयरपोर्ट पर टकराए 2 विशाल विमान, देखें दिल दहलाने वाला Video

शनिवार (14 नवंबर) की रात को मियामी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंस का बोइंग 737 यात्री विमान आपस में टकरा गए. मियामी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है.

हर तरफ चीख-पुकार और दहशत का मंजर! जब मियामी एयरपोर्ट पर टकराए 2 विशाल विमान, देखें दिल दहलाने वाला Video
Image Credit: मियामी एयरपोर्ट पर आपस में टकराए 2 विशाल विमान (Photo- X: @RyanRozbiani)

अमेरिका में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फ्लोरिडा प्रांत में स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो यात्री विमान आपस में टकरा गए. घटना से एक विमान का हुड (नोज) छतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे विमान के विंग में नुकसान होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है. मियामी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. लोकल न्यूज चैनल CBS News के मुताबिक, शनिवार (14 नवंबर) की रात को मियामी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंस का बोइंग 737 यात्री विमान आपस में टकरा गए. घटना उस वक्त हुई जब दोनों विमान एक ही रनवे पर आ गए. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और एयरपोर्ट का कामकाज भी ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ.

 

एक टैक्सीवे पर आ गए थे दोनों विमान

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर ग्रेग चिन ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान और Copa Airlines का बोइंग 737 यात्री विमान एक ही समय पर टैक्सीवे पर आ गए थे. उन्होंने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात लगभग 9:15 बजे दोनों विमान एक ही रनवे के जंक्शन (लिंक टैक्सीवे) पर आ गए, जिससे दोनों में टक्कर हो गई

बड़ा हादसा होते-होते टला

घटना में Copa Airlines का बोइंग 737 यात्री विमान के विंग से UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान टकरा गया. इससे उसकी नोज (आगे का नुकीला हिस्सा) छतिग्रस्त हो गया. टक्कर से विमान में बैठे यात्रियों को झटके महसूस हुए और विमान में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना से एयरपोर्ट प्रशासन में भी हड़कंप गया. हालांकि, दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आने की जानकारी मिली है. घटना के कुछ ही घंटों बाद हालात सामान्य कर दिए गए.

कोपा एयरलाइंस के यात्री ने वीडियो शेयर किया

मियामी एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि UPS बोइंग 767 कार्गो विमान कोलंबिया के बोगोटा जाने की तैयारी में था, जबकि कोपा एयरलाइंस की फ्लाइट 427 पनामा से आई हुई थी. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो कोपा एयरलाइंस के विमान में सवार एक यात्री ने बनाया था. इस वीडियो में यूपीएस कार्गो विमान देखने को मिल रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस विमान की नोज (अगला हिस्सा) छतिग्रस्त हो चुका है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More