SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिका में 'एयर लॉकडाउन': 9/11 हमलों के बाद पहली बार विमान सेवाएं ठप, देशभर के एयरपोर्ट्स में रुकी 13,000 फ्लाइट्स

अमेरिका में11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद पहली बार देश भर में सभी फ्लाइट्स को रोक दिया गया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में कम्युनिकेशन फेलियर के बाद यह एक्शन लिया गया. इसके चलते एयरपोर्ट में अफर-तफरी मच गई.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 14, 2026, 05:51 IST | Updated: Nov 14, 2026, 06:56 IST
Join

World News: अमेरिका में US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में कम्युनिकेशन फेलियर के बाद शुक्रवार ( 13 नवंबर 2026) को देश भर में सभी फ्लाइट्स को रोक दिया. यह 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद यह दूसरी ऐसी शटडाउन थी.

फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस 'फ्लाइटअवेयर' के मुताबिक, शटडाउन की वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. एयरलाइंस ने 1,000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं और करीब 10,000 में डीले हुई. इस दौरान हवा में पहले से मौजूद हजारों एयरक्राफ्ट को लैंड करने दिया गया, जबकि जमीन पर मौजूद एयरक्राफ्ट टेक ऑफ नहीं कर सके. यह दिक्कत तेजी से यूनाइटेड स्टेट्स से बाहर फैल गई, जिससे कनाडा और यूरोप से आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं.  

13,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल


'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्टर्न टाइम के हिसाब से शाम 4 बजकर 45 मिनट तक सभी 7,800 उड़ानें देरी से चल रही थीं और लगभग 350 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. पूरे अमेरिका में 13,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं या उनमें देरी हुई. एयर ट्रैफिक कम्युनिकेशन में आई खराबी के चलते FAA ने पूरे देश में फ्लाइट्स के डिपार्चर को रोक दिया.

 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 3,300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और 10,200 फ्लाइट्स में देरी हुई. माना जा रहा है कि यह अव्यवस्था वीकेंड तक जारी रह सकती है.    

साइबर अटैक से हुआ आउटेज? 


मामले को लेकर होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि यह आउटेज साइबर अटैक की वजह से हुआ था. वहीं, होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने कहा,' अभी तक ऐसा कोई इशारा नहीं है कि यह हमारे खिलाफ कोई खतरनाक हमला था. अभी यह सिर्फ एक टेलीकम्युनिकेशन आउटेज है.' उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को इसकी जानकारी दे दी गई है. 

मुलिन ने कहा,' लोगों को अपने परिवारों के लिए डरने की कोई जरूरत नहीं है. यह कोई दूसरा 9/11 नहीं है.' मुलिन ने कहा कि डिपार्टमेंट सभी संभावित कारणों की जांच कर रहा है.

फ्लाइट कैंसिलेंशन के चलते डिपार्चर हॉल में भारी भीड़  


FAA की अधिकतर एयर ट्रैफिक कंट्रोल टेक्नोलॉजी दशकों पुरानी है. पिछले हफ्ते एजेंसी ने कहा कि वह साल 2028 के आखिर तक देश भर में 400 से अधिक जगहों पर मौसम और दूसरी जरूरी जानकारी देने के लिए इस्तेमाल होने वाली फ्लॉपी डिस्क को हटा देगी. वहीं, बोस्टन से सिएटल और न्यूयॉर्क से लॉस एंजिल्स तक, एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल और एयरलाइन डेस्क पर यात्रियों की भीड़ लगी रही. डिपार्चर बोर्ड देरी और कैंसलेशन से भरे हुए थे और एयरक्राफ्ट गेट पर ही खड़े रहे. 

'रॉयटर्स' के मुताबिक,  इस समस्या को लेकर एयरपोर्ट में फंसी यात्री 47 साल की लुईस माहेर ने कहा,' शायद मैं कभी रोऊंगी, लेकिन अभी नहीं.'  उन्हें शुक्रवार ( 13 नवंबर 2026) रात को नेवार्क से लंदन के लिए उड़ान भरने की उम्मीद थी, जबकि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल की पाबंदियों के चलते उनकी ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में देरी हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES