SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारतीय हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति ने मिलाया हाथ, ऑर्डर ऑफ जायद II से नवाजा

UAE Honours Captain Smit Machchhar: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाइजैकिंग से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. कैप्टन के साथ चालक दल के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 28, 2026, 10:58 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 11:52 AM IST
Join

Captain Smit Machchhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने हाल ही में 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाइजैक होने से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी. उनके इस साहस को सराहते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छार समेत विमान के अन्य क्रू मेंबर्स को 'फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से सम्मानित किया.

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि UAE के नेतृत्व ने क्रू मेंबर्स की तुरंत कार्रवाई, जिम्मेदारी और प्रोफेशनल स्किल की सराहना करते हुए कहा,'यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. राष्ट्रपति ने चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान UAE के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.'

कैप्टन मच्छार ने विमान हाइजैक होने से बचाया 


30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ073 में हुई घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार और क्रू मेंबर्स के सदस्यों को यह सम्मान दिया गया. 

बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान के कॉकपिट में को पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया था और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी. UAE के अभियोजकों की जांच के मुताबिक, आरोपी विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त कर बड़े पैमाने पर लोगों की जान को नुकसान पहुंचाना चाहता था. 

राष्ट्रपति ने स्मित मच्छार को सम्मानित करते हुए उन्हें गले भी लगाया. 

कॉकपिट का दरवाजा खोल बचाई यात्रियों की जान 


कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब हुए. इसके बाद चालक दल के अन्य सदस्यों और यात्रियों ने हस्तक्षेप कर हमलावर को काबू में किया. विमान को भी तुरंत सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया, जहां उसे सुरक्षित लैंड किया गया. 

कैप्टन मच्छार की इस बहादुरी ने विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बचाई. घटना के बाद शेख हमदान ने अस्पताल में कैप्टन मच्छार से मुलाकात कर उनके साहस और लोगों की जान बचाने के लिए उनकी सराहना की. पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी बहादुरी की प्रशंसा की थी.इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भी कैप्टन मच्छर को स्वस्थ होने के बाद देश के नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है.  ( इनपुट- IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES