App

तुर्किये में फिर मौत का कहर: 12 दिन में दूसरी बार हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 सैनिकों की गई जान

पश्चिमी तुर्किये में तुर्किये वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के 5 सदस्यों की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार को हुआ. इससे 12 दिन पहले भी इसी तरह के एक हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी.

तुर्किये में फिर मौत का कहर: 12 दिन में दूसरी बार हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 सैनिकों की गई जान

Turkiye Plane Crash: पश्चिमी तु्र्किये में मंगलवार ( 24 नवंबर 2026) को एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान AS-532 मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में तु्र्किये वायु सेना के 5 जवान मारे गए.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हेलिकॉप्टर एस्किसेहिर से ट्रेनिंग प्रैक्टिस के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया. इसको लेकर जानकारी देते हुए कहा,' हमारी वायु सेना का एक AS- 532 कूगर (AS-532 Cougar)  हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग के लिए एस्किसेहिर से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया.'

प्लेन क्रैश में 5 जवानों की मौत

मंत्रालय ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 5 जवान मारे गए हैं और हेलिकॉप्टर का मलबा भी मिल गया है. दुर्घटना वाली जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. हालांकि, क्रैश के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

सामने आई मीडिया फुटेज में एस्किसेहिर शहर के सेंटर से लगभग 15 किलोमीटर पश्चिम में योरुकाककायर गांव के पास क्रैश वाली जगह पर इमरजेंसी रेस्क्यू टीम को देखा गया. 

'हमारे 5 वीर साथियों ने शहादत दी...'

तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा,' एस्किसेहिर में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए वायु सेना के हेलीकॉप्टर में सवार हमारे 5 वीर साथियों ने शहादत दी है. अल्लाह हमारे शहीदों पर रहम करे. हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवारों, तुर्किये के सशस्त्र बलों और हमारे महान मुल्क को धैर्य और शक्ति मिले, यही कामना करते हैं.' 

turkey

इस हादसे की सूचना मिलने के तुरंब बाद एस्किसेहिर मेट्रोपॉलिटन नगर पालिका के दमकलकर्मियों और डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (AFAD) की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया. 

इन सैनिकों ने गंवाई जान

विमान हादसे में मारे गए सैनिकों के नाम इन्फैंट्री सीनियर सार्जेंट मेहमत अल्प गुरदाग, पायलट कर्नल मेहमत चोल, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस चीफ सार्जेंट मुहम्मद नुरुल्लाह एरारसलान, इन्फैंट्री चीफ सार्जेंट वोल्कान डेमिर्हान और पायलट फर्स्ट लेफ्टिनेंट हलिल काराबुलुत है. AS-532 कूगर (Cougar) फ्रांस में बना एक ट्विन इंजन वाला, मल्टीपर्पज मिलिट्री हेलिकॉप्टर है. इसका इस्तेमाल कई देशों की सेनाएं करती हैं. यह हादसा 12 नवंबर 2026 को दक्षिणी तुर्किए के मालत्या के पास हुए एक अन्य तुर्की मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश के 12 दिन बाद हुआ है, जिसमें 4 क्रू सदस्य मारे गए थे. वह हेलिकॉप्टर सेना का सिकोरस्की S-70 था. अधिकारियों ने अभी तक उस हादसे के बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More