SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'चुप रहो, घटिया पत्रकार: यौन शोषण पर सवाल पूछा तो भड़के ट्रंप, महिला रिपोर्टर को लगाई फटकार

US Elections: अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शंस से पहले नेता चुनावी प्रचार में लगे हैं. इस बीच ट्रंप ने चुनावी प्रचार को लेकर किए सवाल में पत्रकार को ही घटिया बता दिया. ट्रंप इससे पहले भी कई पत्रकारों से टक्कर लेते आ रहे हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 24, 2026, 09:32 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 09:38 AM IST
Join

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार मीडिया से टक्कर लेते रहते हैं. उन्होंने अब फिर एक और पत्रकार पर निशाना साधा है. ट्रंप ने इस बार 'NBC न्यूज' की संवाददाता मोनिका अल्बा को निशाना बनाया है, जिन्होंने विवेक रामास्वामी के एक चुनावी विज्ञापन को समर्थन देने पर सवाल उठाया था. इस पॉलिटिकल कैंपेन की डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ने आलोचना की है.

ओहियो के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार रामास्वामी ने इस हफ्ते एक नया कैंपेन जारी किया. इसमें उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एमी एक्टन की मां को दिखाया गया है, जो उनसे अलग रहती हैं. इस विज्ञापन में एक्टन की मां कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर भरोसा नहीं है और उनका दावा है कि वह अपने अतीत के बारे में झूठ बोलती है. हालांकि, विज्ञापन में इस बात का भी जिक्र नहीं है कि एक्टन के सौतेले पिता ने बचपन में उनका यौन शोषण किया था.

पॉलिटिकल कैंपेन को लेकर विवाद 


'एसोसिएटेड प्रेस' के मुताबिक, एक्टन के सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे और उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया. एक्टन के भाई ने बताया कि उस समय उन्हें और उनकी बहन को उनकी मां की हिरासत से अलग कर दिया गया था, जबकि उनकी मां उनके सौतेले पिता के साथ रहती थी.  

पत्रकार को बताया खराब 


शुक्रवार ( 23 अक्टूबर 2026) को विज्ञापन के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने इसके इस्तेमाल का बचाव किया और कहा,' एक मां कह रही है कि मेरी बेटी को वहां मत दिखाओ क्योंकि वह एक बुरी इंसान है और झूठी है.  भला कोई इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकता?' इसके बाद मोनिका अल्बा ने ट्रंप से यौन शोषण के आरोपों के बारे में सवाल किया.

 उन्होंने पूछा,' लेकिन क्या यौन शोषण के आरोप आपके लिए कोई मायने नहीं रखते?' अल्बा के बार-बार सवाल करने पर ट्रंप ने उनसे पूछा कि वो किसके साथ हैं. इसपर अल्बा ने कहा,' मैं NBC के साथ हूं.' ट्रंप ने फिर उनसे कहा कि आप सबसे खराब नेटवर्कों में से एक हैं.    

'तुम तो एक घटिया पत्रकार हो...'


अल्बा के यौन शोषण को लेकर बार-बार सवाल पूछने पर ट्रंप ने उनसे कहा,' चुप रहो. क्या वह नई नहीं हैं? तुम तो एक घटिया पत्रकार हो.' इसके बाद ट्रंप ने विज्ञापन का बचाव करते हुए कहा कि अगर मेरी मां मेरे बारे में कुछ बुरा कहतीं, तो क्या आपको लगता है कि डेमोक्रेट इसे प्रकाशित करते? मुझे तो लगता है कि करते, लेकिन मेरी मां मुझे बहुत अच्छा मानती थीं. ट्रंप ने एक्टन की मां का जिक्र करते हुए कहा,'उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एक मुसीबत है. उनकी बेटी झूठी है और उन्हें लगा कि यह उनका फर्ज है. काश मुझे भी ऐसा विज्ञापन करने का मौका मिलता.' इसके बाद उन्होंने अल्बा के सवालों पर आपत्ति जताई और कहा,' क्यों मिस NBC आप ऐसी मां की बात क्यों नहीं सुनतीं?' इसपर अल्बा ने जवाब दिया कि वह अपने सौतेले पिता के साथ रहती थी, तो इसपर ट्रंप ने बोला कि उन्हें उनके सौतेले पिता के बारे में कुछ नहीं पता.  

चुनाव के लिए कितना फंड जुटाया? 


'स्टेट अफेयर्स' के मुताबिक, ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी के कैंपेन पर अक्टूबर 2026 के मध्य तक 41.3 मिलियन डॉलर का कर्ज था.  वहीं, उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एमी एक्टन ने हाल ही में रामास्वामी के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा फंड जुटाया. 'स्टेट अफेयर्स' की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अक्टूबर तक के आंकड़ों से पता चलता है कि एक्टन ने 3.9 मिलियन डॉलर जुटाए और उनके बैंक अकाउंट में 3.6 मिलियन डॉलर थे. दूसरी ओर रामास्वामी ने 1.5 मिलियन डॉलर जुटाए और उनके पास 2.4 मिलियन डॉलर की राशि मौजूद थी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES