भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /ईरान ने हार मानी तो धड़ाम से गिरेंगे तेल के दाम... पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

ईरान ने हार मानी तो धड़ाम से गिरेंगे तेल के दाम... पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

Trump On Iran Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया जंग के चलते तेल के संकट को लेकर कहा कि ईरान के हार मानते ही इसकी कीमतों में भारी गिरावट आने लगेगी. उन्होंने ये भी दावा किया कि अमेरिका में बाइडेन प्रशासन के मुताबिक, ईंधन की लागत बेहद कम है.

Written ByShruti Kaul
Published: Sep 28, 2026, 06:42 AM IST|Updated: Sep 28, 2026, 06:45 AM IST
joinshare
ईरान ने हार मानी तो धड़ाम से गिरेंगे तेल के दाम... पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

West Asia War: पश्चिम एशिया जंग के चलते दुनियाभर के कई देश ऑयल सप्लाई को लेकर काफी मुसीबत का सामना कर रहे हैं. वहीं, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार ( 27 सितंबर 2026) को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष समाप्त होने के बाद वैश्विक तेल की कीमतें और कम हो जाएंगी. उन्होंने ये भी दावा किया कि ईंधन की लागत पहले से ही बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के मुकाबले कम है.

ट्रंप ने प्रेसिडेंट्स कप में हिस्सा लेने से पहले शिकागो के लिए रवाना होते समय व्हाइट हाउस में दिए अपने भाषण में कहा,' जैसे ही ईरान आत्मसमर्पण करेगा, जैसे ही युद्ध समाप्त होगा, तेल की कीमतें बेहद तेजी से गिरेंगी. तेल की कीमतें अभी भी गिर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद  हम भारी मात्रा में तेल निकाल रहे हैं. कल रात हमने सामंजस्यपूर्ण व्यापार से रिकॉर्ड मात्रा में तेल निकाला, जो युद्ध से पहले निकाले गए तेल की मात्रा से भी ज्यादा है.'  

बाइन प्रशासन पर लगाया आरोप 


ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके प्रशासन में किराने के सामान की कीमतों में भारी गिरावट आई है. उन्होंने कहा,' बाइडन के कार्यकाल के बाद से किराने के सामान की कीमतें काफी कम हो गई हैं. देखिए, लगभग हर चीज की कीमत काफी कम हो गई है और एक बात याद रखिए कि तेल अब बाइडन प्रशासन के समय की तुलना में सस्ता है.' एनर्जी बाजारों के अलावा, उन्होंने अमेरिका में अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों का जिक्र करते हुए अमेरिकी इतिहास में सबसे कम गरीबी दर और पर कैपिटा इनकम की भी तारीफ की.  

'लोग पहले से ज्यादा पैसा कमा रहे...'


ट्रंप ने अपने देश में गरीबी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश के इतिहास में अब तक की सबसे कम गरीबी है, और हमारे देश के इतिहास में प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े भी अब तक के सबसे बेहतरीन हैं, लोग पहले से कहीं ज्यादा पैसा कमा रहे हैं. उनकी ये टिप्पणियां एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग से जुड़े क्षेत्रीय समझौते को खारिज करने के उनके रुख को दोहराने के एक दिन बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण शिपिंग लेन से संबंधित शर्तों को नकार दिया था. ईरान के सरकारी सहयोगी 'स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क' (SNN) की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा,' मैं इस समझौते को अस्वीकार करता हूं.' उन्होंने आगे कहा कि वे ऐसा समझौता चाहते हैं, जिसके तहत होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोल दिया जाए, क्योंकि वे बुरी तरह विफल हो रहे हैं.'  

ईरान पर फिर बमबारी करेंगे ट्रंप? 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि उन्हें नवंबर 2026 में मिड टर्म इलेक्शन होने के बाद फिर से ईरान पर बमबारी करने की उम्मीद है. वहीं, ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने अपने प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली प्रतिक्रिया देखी है, लेकिन फैसला लेने से पहले मध्यस्थों की ओर से आखिरी राय दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है. अराघची ने कहा कि ईरान ने बैठकों के दौरान अपनी योजनाएं पेश की थीं और उन्हें मध्यस्थों के जरिए अमेरिकी पक्ष तक पहुंचाया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Donald trump