SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जूनियर ट्रंप की सगाई: 'बेटे ने लौटाई पाई-पाई...', पुतिन के करीबी के बिल चुकाने पर सवालों में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति की सफाई

क्या ट्रंप निजी फायदों के लिए अमेरिकी हितों की बलि दे रहे हैं. 2016 के अमेरिकी चुनावों में रूस के दखल होने की खबरों के बाद ये दूसरा बड़ा मौका है जब ये सवाल राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया. मामला उनके बेटे की शादी के एक समारोह से जुड़ा है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Sep 19, 2026, 09:53 AM IST | Updated: Sep 19, 2026, 10:47 AM IST
Image Credit: डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर आरोपों में घिरे हैं.
Join

हाल ही में खुलासा हुआ था कि राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे बड़े बेटे ट्रंप जूनियर की शाही और लग्जरी शादी समारोह का बिल रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी बिजनेसमैन उमर क्रेमलेव ने चुकाया था. इसके बाद लगातार बढ़ती आलोचनाओं से घिरे ट्रंप की सफाई आई है. ट्रंप ने दावा किया है कि उनके जूनियर ट्रंप ने रूसी कारोबारी से किसी तरह का अनुचित लाभ नहीं लिया है. उन्होंने ये भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर रूसी अरबपति उमर क्रेमलेव को अपनी भव्य शादी की पार्टी में हुए खर्च का पूरा पैसा वापस कर रहे हैं.

क्रेमलेव विवादों में घिरी इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) के प्रमुख हैं और उनके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी संबंध बताए जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मई में बहामास के दो निजी द्वीपों पर आयोजित डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की कई दिनों तक चली शादी की पार्टी पर क्रेमलेव ने कई लाख डॉलर खर्च किए थे.

कैसे हुआ खुलासा?

यह भव्य समारोह ट्रंप जूनियर और सोशलाइट बेटिना एंडरसन की शादी के जश्न में आयोजित किया गया था. अमेरिकी खोजी पत्रकारिता संस्था प्रोपब्लिका ने हाल ही में एक रिपोर्ट में क्रेमलेव की ओर से किए गए इन खर्चों का सिलसिलेवार खुलासा किया. रिपोर्ट सामने आने के बाद एक बार फिर देशभर में इस पूरे मामले को लेकर भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल उठने लगे हैं.

विपक्षी सांसदों का आरोप बदले में रूस को क्या मिला?

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की ओवरसाइट कमेटी में शामिल डेमोक्रेटिक सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई सवाल दागकर ट्रंप को घेरा है. उन्होंने लिखा कि उमर क्रेमलेव ने राष्ट्रपति के बेटे पर सैकड़ों हजार डॉलर खर्च किए हैं. सवाल यह है कि बदले में उन्हें क्या मिला? उन्होंने कहा कि इस मामले में जवाब मिलना जरूरी है.

एक सदी से ज्यादा हो गया जब रूस और अमेरिका के नेता एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे. ट्रंप और पुतिन ने पारंपरिक दुश्मनी के उस मिथक को तोड़ा है. दोनों के आलोचक कुछ भी कहें लेकिन उन्होंने कूटनीति से इतर रिश्तों की एक नई परिभाषा गढ़ दी है.

ट्रंप की सफाई

ट्रंप ने इन आरोपों पर कहा, 'इसमें कोई मनाही नहीं है. बहुत से लोग इस तरह पार्टियां करते हैं. लेकिन जहां तक मेरी समझ है, उसने (ट्रंप जूनियर ने) उसके पैसे वापस कर दिए हैं. जहां तक मैं समझता हूं, मेरा बेटा उस व्यक्ति को जानता है. शायद दोनों दोस्त हैं. उसने उसे शादी की पार्टी दी थी. इसमें कुछ असामान्य नहीं है. मैंने खुद कई लोगों को उनकी शादी की पार्टियां दी हैं.'

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलेव ने उन निजी द्वीपों में से एक को किराए पर लेने का खर्च उठाया था, जहां ट्रंप परिवार और उनके दोस्त शादी के जश्न में शामिल हुए थे. जिस जगह ये वेडिंग सेरिमनी हुई उस आईलैंड का किराया करीब 1 लाख डॉलर प्रति रात तक हो सकता है. ट्रंप जूनियर का फंक्शन कई दिनों तक चला था. क्रेमलेव ने पार्टी से जुड़े तमाम अन्य खर्चे भी उठाए थे. इनमें आतिशबाजी का प्रदर्शन भी शामिल था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार डॉलर बताई गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES