SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रूस के दरवाजे पर एटम बम: पोलैंड में मिलिटी बेस बनाना चाह रहे ट्रंप, मान जाएंगे पुतिन?

अमेरिकी कूटनीति को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कई अहम संकेत दिए हैं. पोलैंड में सैन्य ठिकाने से लेकर वेनेजुएला के तेल और ब्राजील के चुनाव तक उनके दिल में क्या है, सब बता दिया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 02, 2026, 02:48 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 03:19 PM IST
Image Credit: (AFP)
Join

यूक्रेन के पड़ोसी पोलैंड के राष्ट्रपति कई सालों से मांग कर रहे हैं कि अमेरिका, पोलैंड में मिलिट्री बेस बनाए. डूडा से लेकर मौजूदा प्रेसिडेंट नवारोकी तक सब गाहे-बगाहे अमेरिकी राष्ट्रपतियों के आगे ये मांग दोहराते आए हैं. अभी तक तो ऐसा नहीं हुआ लेकिन 2026 में ये तीसरा मौका आया है, जब ट्रंप ने पोलैंड में अमेरिकी सैन्य बेस बनाने की मंशा का खुलेआम इजहार इजहार किया है. हालांकि ऐसा हुआ तो अमेरिका और रूस की अदावत एक बार फिर से उभर सकती है. बड़ा सवाल ये है कि जो पुतिन अपने दरवाजे पर नाटो की फौज को पैर नहीं रखने दे रहे, वो भला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने नजदीक एटम बम क्यों रखने देंगे.

मई, 2026 में ट्रंप ने पोलैंड में पांच हजार अमेरिकी सैनिक तैनात करने की घोषणा की थी. इससे पहले फरवरी में उन्होंने कुछ ऐसा राग अलापा था. अब अक्टूबर की शुरुआत में टेक्सास रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने विदेश नीति से लेकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था तक कई मुद्दों पर बात करते हुए पोलैंड में मिलिट्री बेस बनाने की संभावना के बारे में सवाल पूछे जाने पर खुलकर इसका समर्थन किया.

नाटो का साथ नहीं छोड़ेंगे : ट्रंप 

ट्रंप ने कहा, हम इस पर विचार कर रहे हैं और पोलैंड के राष्ट्रपति के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है. इसलिए हम इसे देख रहे हैं और ऐसा हो सकता है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पोलैंड में अमेरिकी सेना का बेस बनाने पर अभी तक अंतिम फैसला क्यों नहीं लिया है, तो उन्होंने कहा क‍ि आपको नहीं पता कि मैंने फैसला लिया है या नहीं. हो सकता है फैसला मैं पहले ले चुका हूं. मुझे पोलैंड पसंद है.'

यूक्रेन को अमेरिकी समर्थन के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने संक्षिप्त जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इसका समाधान निकल जाएगा.' इराक और वहां से अमेरिका के निकलने के बाद अपने सहयोगियों को समर्थन जारी रखने से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों का साथ नहीं छोड़ेगा.

वेनेजुएला कार्ड का जिक्र

ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका वेनेजुएला या दक्षिण अमेरिका में किसी दूसरी जगह सैन्य बेस बनाने की योजना बना रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन कई चीजों पर विचार कर रहा है. जैसा कि आप जानते हैं, हमारे रिश्ते बहुत अच्छे चल रहे हैं.

ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका वेनेजुएला या दक्षिण अमेरिका में किसी दूसरी जगह सैन्य बेस बनाने की योजना बना रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन कई चीजों पर विचार कर रहा है. जैसा कि आप जानते हैं, हमारे रिश्ते बहुत अच्छे चल रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES