भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /ट्रंप का पुतिन को न्योता: G-20 में रूस की मौजूदगी पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, क्या कहा?

ट्रंप का पुतिन को न्योता: G-20 में रूस की मौजूदगी पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आगामी G-20 समिट और उससे जुड़ी बैठकों की तैयारियां पूरी हो चुकी है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आने को लेकर बड़ा बयान देते हुए ट्रंप ने बहुत जल्द रूस और चीन दोनों के साथ परमाणु समझौते की उम्मीद भी जताई है.

Written ByShwetank Ratnamber
Published: Oct 17, 2026, 12:38 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 03:16 PM IST
joinshare
ट्रंप का पुतिन को न्योता: G-20 में रूस की मौजूदगी पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, क्या कहा?
Image Credit: (ANI)

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ दोस्ती और आपसी केमिस्ट्री अच्छी होने का दावा करते हैं. ट्रंप के पूर्ववर्ती बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन की जंग को लेकर पुतिन को 'युद्ध अपराधी' बताने वाला और उनकी गिरफ्तारी की बातें करने वाला व्हाइट हाउस प्रशासन, अब ट्रंप की रिजीम में पुतिन की अगवानी करने के लिए पलक पावड़े बिछाए बैठा है. ट्रंप की माने तो अगर पुतिन अमेरिका में आगामी G-20 समिट में शामिल होने के लिए आते हैं तो उनका शी जिनपिंग जैसा जोरदार और भव्य स्वागत होगा. हालांकि क्रेमलिन ने भले ही पुतिन के दौरे को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया है, लेकिन ट्रंप ने कह दिया है कि रूस ने इस साल अमेरिका की मेजबानी में होने वाली जी-20 समिट की बैठकों में शाम‍िल होने की इच्छा जताई है. 

ऐसे में अगर पुतिन अमेरिका जाते हैं, तो उनका ट्रंप उनकी अगवानी करने को तैयार बैठे हैं. आपको बताते चलें कि ट्रंप और पुतिन न्यूट्रल वेन्यू पर पहले भी मिल चुके हैं. जर्मनी, जापान, फिनलैंड और अलास्का में एक दूसरे से सीधी मुलाकात कर चुके हैं.

ट्रंप का बड़ा बयान

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप से जब पूछा गया, क्या पुतिन जी20 बैठक में शामिल होने वाले हैं? इस पर ट्रंप ने कहा, 'नहीं, उन्होंने सिर्फ शाम‍िल होने इच्‍छा जताई है. मैं ये नहीं जानता कि प्रेसिडेंट पुतिन खुद आएंगे या नहीं लेकिन अगर वे आते हैं तो मैं खुद आगे बढ़कर उनका तहे दिल से स्वागत करूंगा.'

'न्यूयॉर्क के मेयर ने कहा था गिरफ्तार करना चाहिए'

ट्रंप ने कहा, 'जी-20 बैठकों में रूस के प्रतिनिधि पहले भी शामिल होते रहे हैं.' अमेरिका इस साल यानी 2026 में जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 30 और 31 अक्टूबर को जॉर्जिया के अटलांटा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेंगे. इसके बाद 14 और 15 दिसंबर को ट्रंप फ्लोरिडा के मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.

दरअसल अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने यूक्रेन युद्ध में कथित युद्ध अपराधों को लेकर व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है. इसे लेकर न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी समेत कई ऐसे नेता हैं जो पुतिन की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं.

पुतिन का समर्थन

हालांकि यूक्रेन युद्ध को लेकर जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो भूल गए हैं कि युद्ध की शुरुआत पुतिन ने की थी, तो उन्होंने कहा, 'देखिए, मुझे सब पता है. मैं एक दिन मौका देखकर सारी सही जानकारी को सार्वजनिक करूंगा. मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध फौरन खत्म होना चाहिए. मैं काफी समय से युद्ध रोकने के लिए काम कर रहा हूं.'

ट्रंप ने ये भी कहा, 'औसतन हर महीने करीब 25,000 सैनिक मारे जा रहे हैं. पिछले महीने यह संख्या 32,000 थी. मैं दोनों पक्षों से बात करता हूं. मुझे लगता है कि दोनों जंग का खात्मा चाहते हैं और मेरा फोकस भी यही है.' 

ट्रंप-पुतिन की केमिस्ट्री

आपको बताते चलें कि ट्रंप के पहले कार्यकाल के चुनाव प्रचार के दौरान रूस पर अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप करके ट्रंप का समर्थन करने के आरोप लगे थे. ट्रंप ने खुलकर इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया लेकिन कभी पुतिन से अपने रिश्तों को छुपाया नहीं. ट्रंप हर वैश्विक नेता को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं. पीएम मोदी से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से लेकर पुतिन तक सबको वो अपना दोस्त कहते हैं.

ट्रंप मुखर हैं, पुतिन थोड़ा सौम्य. दोनों ने कभी एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं की है. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह चीन और रूस दोनों के साथ परमाणु समझौता करना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने माना कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा इस साल हो पाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
US News