SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

होर्मुज पर बड़ा दावा: तेल-गैस की सप्लाई 80 फीसदी तक बहाल हुई? ट्रंप बोले- पेट्रोल के दाम भी घटे

ईरान के साथ जारी क्षेत्रीय तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के एनर्जी मार्केट्स को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल-गैस के टैंकरों की आवाजाही बढ़ने के साथ-साथ अमेरिका में भी पेट्रोल सस्ता होने का दावा किया है. ट्रंप ने युद्ध की जिम्मेदारी ईरान पर डालते हुए अपनी सैन्य कार्रवाई और वेनेजुएला से जुड़े फैसलों का भी बचाव किया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 31, 2026, 12:24 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 12:46 PM IST
Image Credit: (AI)
Join

खाड़ी जगत के अहम कारोबारी रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर सुर्खियों में है. ईरान के साथ चल रहे सैन्य तनाव के चलते इस रूट पर तेल और गैस की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. कई महीनों बाद अब होर्मुज के रूट से जहाजों की आवाजाही में सुधार नजर आ रहा है. होर्मुज से वर्तमान में कितना बिजनेस हो पा रहा है, उसका अधिकारिक ऐलान अभी बाकी है. इस बीच वॉशिंगटन पोस्ट की 30 अक्टूबर को आई रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के मध्य तक होर्मुज से तेल का निर्यात जंग से पहले के स्तर के करीब 80 फीसदी तक पहुंच गया है. फिलहाल रोजाना कम से कम 30 जहाज इसी होर्मुज वाले रूट से गुजर रहे थे. हालांकि, समुद्री सुरक्षा को लेकर यहां खतरा अब भी बरकरार है. 

ट्रंप का बड़ा बयान

फ्लोरिडा के डेटोना बीच में एक चुनावी रैली के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के अपने फैसले का फिर से बचाव करते हुए दावा किया कि होर्मुज से पिछले 7 महीने की तुलना में कहीं ज्यादा तेल आ रहा है. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने फिर कहा कि अमेरिका ने ईरानी नौसेना और वायुसेना को बर्बाद कर दिया है.

'ईरान 1979 से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा': ट्रंप

ट्रंप ने कहा, 'हमने 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के जरिए ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया. हमने उन्हें सैन्य, आर्थिक और हर दूसरे मोर्चे पर हराया. और अब हम बस एक ही बात सुनिश्चित कर रहे हैं: हमें यह पक्का करना है कि उनके पास कभी भी कोई परमाणु हथियार न हो, और हम इसे बहुत आसानी से कर दिखाएंगे.'

उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि अमेरिका ने यह संघर्ष शुरू किया है. उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा संघर्ष है जिसे उन्होंने कई साल पहले शुरू किया था,' और 'ईरान 1979 से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है.'

उन्होंने ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को लेकर हो रही आलोचनाओं को भी सिरे खारिज कर दिया. ट्रंप ने दावा किया, 'होर्मुज स्ट्रेट से अभी सात महीने पहले की तुलना में कहीं ज्यादा तेल आ रहा है.' ट्रंप के अनुसार पेट्रोल की कीमतें उनके डेमोक्रेटिक पूर्ववर्तियों के कार्यकाल की तुलना में 'काफी नीचे आ गई हैं.'

ट्रंप ने युद्ध की लागत की आलोचना करने के लिए डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य रो खन्ना पर भी निशाना साधा. ट्रंप ने बताया कि खन्ना ने शिकायत की थी कि 'हमने ईरान पर 25 अरब खर्च किए हैं. लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वेनेजुएला में हमने इससे लगभग 10 गुना ज्यादा कमाई की है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES