App

US Midterm Election: सेहत पर सवाल सुन भड़के ट्रंप, पत्रकार के लुक पर किया कमेंट; बोले- पहले अपनी फिटनेस सुधारो

Trump Body Shames Reporter: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी करने को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक पत्रकार के शरीर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके बॉडी शेप पर कमेंट किया. उन्होंने पत्रकार को आउट ऑफ शेप बताया.

US Midterm Election: सेहत पर सवाल सुन भड़के ट्रंप, पत्रकार के लुक पर किया कमेंट; बोले- पहले अपनी फिटनेस सुधारो

Trump Comment On Media Person Looks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां भी जाते हैं अपने साथ कोई न कोई विवाद लेकर जरूर चलते हैं. वह कई मौकों पर मीडिया कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने एक पत्रकार को बॉडी शेम किया और उनपर पर्सनल कमेंट्स किए. पत्रकार ने ट्रंप से उनकी हेल्थ के बारे में पूछा तो, राष्ट्रपति ने उन्हें ही बेकार बता दिया और जर्नलिस्ट को शेप में रहने की बात कही.  

जब रिपोर्टर्स ने ट्रंप से उनकी हेल्थ को लेकर सवाल करते हुए पूछा कि क्या रैलियां कैंसिल करने का उनका फैसला उनकी तबीयत ठीक न होने से जुड़ा है, तो गुस्से में ट्रंप ने कहा,' यह सवाल पूछना बेकार है. आप बेकार हैं.' जब रिपोर्टर ने साफ किया कि वह प्रेसिंडेंट की हेल्थ चेक रहा था, तो इससे ट्रंप और गुस्सा हो गए और उन्होंने जर्नलिस्ट के फिजिकल अपीयरेंस पर कमेंट किया. उन्होंने उन्होंने रिपोर्टर की नकल करते हुए कहा कि वह आउट ऑफ शेप हैं.  

मीडियाकर्मियों के साथ ट्रंप की बदसलूकी 


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति मिडटर्म चुनाव कैंपेन के लिए हफ्तों से कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं. यह चुनाव उनके आगे के बाकी 2 सालों के लिए उनकी सरकार का रास्ता तय करेगा. ट्रंप ने जर्नलिस्ट के शरीर का उपहास उड़ाते हुए कहा,' इस आदमी को देखो. वह बहुत आउट ऑफ शेप है. तुम मुझे 2 हफ्ते से फॉलो कर रहे हो. मैं एकदम ठीक महसूस कर रहा हूं. 

ट्रंप ने ये भी कहा कि उनकी सेहत ठीक है और वह कैनसस नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनका वहां जाने का मन नहीं है. ट्रंप ने पत्रकार ये ये भी कहा,' तुम बेहद घटिया हो. खुद को ठीक करो. तुम बेहद खराब दिखते हो.'

पॉप सिंगर पर की अभद्र टिप्पणी 


यह कोई अकेला मामला नहीं है, जब ट्रंप ने किसी के शरीर और उसके लुक्स पर कमेंट किया हो. उन्होंने हाल ही में अपने पूरे इलेक्शन कैंपेन के दौरान मिशिगन रैली में पॉप स्टार निकी मिनाज के लुक्स पर भी कमेंट किया था. ट्रंप ने 'सुपर बेस' सिंगर की तारीफ करते हुए उनके बॉडी पार्ट्स पर कमेंट किया था. ट्रंप ने कहा था,' इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है.'  केंटकी में भी ट्रंप ने इसी तरह के एक मामले में रिपब्लिकन उम्मीदवारों की खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने ओहियो रिपब्लिकन उम्मीदवार सीनेटर जॉन हस्टेड की तारीफ करते हुए उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की थी. 

कब हैं मिडटर्म इलेक्शन?


बता दें कि अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन 3 नवंबर 2026 को है, जिसमें 470 सीटों के लिए मतदान होगा. इससे यह तय होगा कि ट्रंप के अगले 2 सालों के लिए US सरकार चलाने में रिपब्लिकन का कितना कंट्रोल होगा. इंडिपेंडेंट डेटा फोरकास्टर डिसीजन डेस्क 'HQ'के मुताबिक, विपक्षी डेमोक्रेट्स के सीनेट पर कंट्रोल पाने की संभावना ज्यादा है. ऐसा होने पर ट्रंप के लिए आगे सरकार चलाना मुश्किल हो सकता है.   

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More