SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’... खुद के घर में आतंकी, पाकिस्तान ने UN को थमा दी अफगानिस्तान के 25 संगठनों की लिस्ट

पाकिस्तान ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अफगानिस्तान में एक्टिव 25 कथित आतंकवादी संगठनों की लिस्ट सौंपी है. हालांकि वो यह भूल गया कि आतंक के सबसे बड़े सरगनाओं को वो खुद पाल रहा है.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 08, 2026, 09:44 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 09:56 PM IST
Join

एक कहावत आपने सुनी होगी कि 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'. इस बिल्ली की तरह ही कुछ हरकतें पाकिस्तान भी कर रहा है. पाकिस्तान खुद पूरी दुनिया में आतंकवाद को लेकर सुर्खियों में बना रहता है और हाल ही में उसने अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान के अंदर मौजूद 25 आतंकवादी संगठनों की लिस्ट सौंप दी है. जबकि, इस दौरान वो यह भूल गया कि उसकी खुद की जमीन पर मसूद अजहर, हाफिज सईद, जकीउर्रहमान लखवी जैसे सैकड़ों ऐसे आतंकी पल रहे हैं, जिनपर संयुक्त राष्ट्र ने ही पाबंदी लगा रखी है.

सबसे पहले जानते हैं कि पाकिस्तान ने हाल ही में क्या किया है? संयुक्त राष्ट्र गुटेरेस पाकिस्तान दौरे पर हैं. उनका यह तीसरा पाकिस्तानी दौरा है. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी से मुलाकात की. नकवी ने गुटेरेस से मुलाकात के दौरान अफगानिस्तान में एक्टिव 25 कथित आतंकवादी संगठनों की लिस्ट सौंपी है.

लंबे से लड़ रहे हैं पाकिस्तान-अफगानिस्तान

साथ ही नकवी ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में मौजूद ये 'आतंकवादी' संगठन पूरी दुनिया की शांति-सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं. हालांकि वो 25 नाम कौन से उनकी लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन पाकिस्तान लगातार TTP समेत कई अन्य संगठनों को लेकर अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहता है. दोनों देश आपस में काफी लंबे से लड़ रहे हैं और एक दूसरे पर हमले करते रहते हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान ने यह लिस्ट संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सौंपी है.

मूल किरदार ही भूल गया पाकिस्तान

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान इस दौरान खुद अपने 'मूल किरदार' को भूल गया. वो ये भूल गया कि दुनिया भर के तमाम बड़े आतंकियों का किसी ना किसी तरह पाकिस्तान से संबंध रहता ही है. इसके अलावा उसकी जमीन पर अभी भी हाफिज सईद और मसूद अजहर, जकीउर्रहमान लखवी जैसे खूंखार आतंकी पल रहे हैं. वो ये भूल गया कि 9/11 जैसे खौफनाक हमलों का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन उनके घर में मारा गया था.

संयुक्त राष्ट्र की लिस्ट में पाकिस्तानी आतंकियों की संख्या

पाकिस्तानी न्यूज वेबासाइट पर कुछ वर्ष पहले छपी एक रिपोर्ट पर यकीन करें, तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की लिस्ट में कुल मिलाकर 139 एंट्री पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं. हालांकि, रिपोर्ट थोड़ी पुरानी है इसलिए कुछ नाम ऊपर नीचे जरूर हुए होंगे, यह आंकड़ा यकीनन 100 के आसपास ही होगा. ये 139 एंट्री ऐसी हैं, जिनमें आतंकवादी/ संगठन पाकिस्तान में रहता है या पाकिस्तान की जमीन से आतंकी गतिविधियां चलाता है या फिर पाकिस्तान में एक्टिव किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES