SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, टूटा 4 साल का रिकॉर्ड, एक्सपर्ट की चेतावनी, तुरंत लगवा लें वैक्सीन वरना मचेगा कोहराम!

ब्रिटेन में स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका से लोगों में घबराहट फैली हुई है. हेल्थ एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि इस बीमारी के महामारी बनने से पहले ही लोग बचने के लिए वैक्सीन लगवा लें. जिससे वे इसके असर में न आ सकें.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 17, 2026, 04:20 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 04:24 PM IST
Join

ब्रिटेन को दुनिया के विकसित देशों में से एक माना जाता है. वहां की स्वास्थ्य सुविधाएं भी विश्वस्तरीय हैं. इसके बावजूद वहां पर कई ऐसी बीमारियों के फैलने की घटनाएं सामने आती हैं, जो कई लोगों की जान लेकर ही विदा होती हैं. अब वहां पर लोगों में स्वाइन फ्लू का डर तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह स्वाइन फ्लू के H1N1 स्ट्रेन में हुआ म्यूटेशन है, जिसके चलते यह अब ज्यादा संक्रामक हो गया है. इसके चलते वहां पर लोगों को जल्द से जल्द 'वैक्सीन लगवाने' की सलाह दी जा रही है, जिससे वे इस बीमारी की चपेट में आने से खुद को बचा सकें.  

जब स्वाइन फ्लू ने ब्रिटेन में मचाया था कहर

यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, इस साल स्वाइन फ्लू के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. पिछले चार सालों की तुलना में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है. यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के एसोसिएट प्रोफेसर साइमन क्लार्क कहते हैं कि अगर फ्लू के ये मामले ऐसे ही बढ़ते रहते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि फ्लू का मौसम सामान्य से पहले शुरू हो रहा है.

प्रोफेसर साइमन क्लार्क के मुताबिक, यह बीमारी अक्सर सर्दियों में लोगों के लिए मुसीबत लेकर आती रही है. वर्ष 2009-10 में तो H1N1 ने यूके में महामारी का रूप ले लिया था. तब इस बीमारी की चपेट में आकर 457 लोगों की जान चली गई थी. इस बार सर्दी आने में अभी वक्त है लेकिन वहां पर इस बीमारी का प्रकोप अभी से नजर आने लगा है.

H1N1 वायरस में बदलाव आने से बढ़ी चिंता

वे कहते हैं कि इस साल फैल रहे स्वाइन फ्लू के H1N1 वायरस में कुछ बदलाव आए हैं. जिसकी वजह स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा वैक्सीन किस हद तक लोगों को इस खतरे से बचा पाएगी. फिर भी लोगों को जल्द से जल्द यह वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए. जिससे शरीर को इस बीमारी से बचाव में मदद मिल सके.

प्रोफेसर साइमन क्लार्क कहते हैं कि मौजूदा स्वाइन फ्लू वैक्सीन को इस बीमारी के तीन प्रमुख प्रकारों इन्फ्लूएंजा A(H1N1), A(H3N2) और इन्फ्लूएंजा B से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह तीनों प्रकार से फ्लू से सुरक्षा प्रदान करती है. ऐसे में नई वैक्सीन आने तक लोगों को इस वैक्सीन को जरूर लगवा लेना चाहिए वरना जान के लिए खतरा हो सकता है.

इम्यूनिटी बनने में लगता 14 दिनों का वक्त

प्रोफेसर के मुताबिक, इस वैक्सीन को लगवाने के लिए शरीर में इम्यूनिटी बनने में 10 से 14 दिन का समय लग सकता है. तब तक सर्दियां आ जाएंगी. लिहाजा लोगों के लिए बेहतर होगा कि विंटर सीजन में यह टीका लगवाने के बजाय अभी से ही यह वैक्सीन लगवा लें. जिससे शरीर को इस वायरस के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने में पर्याप्त समय मिल सके.

एक अन्य प्रोफेसर डॉ. गोल्डिन कहते हैं कि फ्लू के वायरस बदलते और म्यूटेट होते रहते हैं. इसलिए फ्लू वैक्सीन का फॉर्मूला हर साल अपडेट किया जाता है. यही वजह है कि आपको हर साल नया टीका लगवाने की जरूरत होती है. जिससे आपके शरीर में किसी भी वायरस से मुकाबले के लिए इम्यूनिटी बनी रहे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES