Brazil Serial Killer: ब्राजील में 80 लोगों का कत्ल करने के आरोपी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया. जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो उसने महिलाओं के कपड़े और विग पहनकर भागने की कोशिश की. उसके पास एक 2 साल का मासूम बच्चा भी था, जिससे उसका कोई रिश्ता नहीं था.
मामला उत्तरपूर्वी ब्राजील का है. 'कोरेइओ ब्राजीलिएंस' के मुताबिक, सिविल और मिलिट्री पुलिस व फेडरल हाईवे पुलिस इंटेलिजेंस के जॉइंट ऑपरेशन के बाद रविवार को मुलुंगु, पाराईबा में जोरलान लोपेस दा सिल्वा को गिरफ्तार किया गया. UOL के मुताबिग, उस वक्त वह एक बच्चे के साथ था.
पैराइबा सिविल पुलिस का हवाला देते हुए, कोरेरियो ब्राजीलिएंस ने कहा कि लोपेज दा सिल्वा की वेले डो ममंगुएप क्षेत्र में कई हत्याओं के मामले में जांच की जा रही है और उन पर एक हिंसक आपराधिक संगठन से संबंध होने का संदेह है. मीडिया आउटलेट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि उन्होंने उसे कम से कम 16 हत्याओं से जोड़ा है. पीपल्स ने बताया कि लोपेज दा सिल्वा ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने दो दशकों में लगभग 80 लोगों की हत्या की है. पहली हत्या 13 साल की उम्र में की थी.
ओ ग्लोबो के मुताबिक, गिरफ्तारी 13 सितंबर को हुई. ओ ग्लोबो और iG Último Segundo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस की 48 घंटे की कोशिशों का नतीजा थी. इन मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का मानना है कि उसने मई के आखिर से अब तक 16 लोगों की हत्या की थी.
जांचकर्ताओं के बयानों का हवाला देते हुए ओ ग्लोबो और iG Último Segundo ने बताया कि लोपेस दा सिल्वा ने कथित तौर पर ड्रेस, विग, महिलाओं वाली सैंडल और धूप का चश्मा पहनकर, नेल पॉलिश लगाकर पुलिस को चकमा देता था.
ओ ग्लोबो, रिकॉर्ड R7 और iG Último Segundo के मुताबिक, पुलिस से बचने की कोशिश में वह कथित तौर पर एक 2 साल के बच्चे को भी साथ ले जा रहा था, जो उसका अपना बच्चा नहीं था.
रिपोर्ट के मुताबिक, लोपेस दा सिल्वा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को कम से कम एक ऐसी जगह का पता चला है, जहां एक शव दफनाया गया था. वे दूसरे मामलों की भी जांच कर रहे हैं. यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि उस पर कोई आरोप लगाया गया है या नहीं.