)
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में फायरिंग दी दो बड़ी घटनाओं के बाद हाई अलर्ट है. पुलिस और सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में दबिश दे रहे हैं. साउथ अफ्रीका के इस सबसे बड़े शहर में हुआ पहला नरसंहार एक मशहूर बार में हुआ. इन हमलों में 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. पहली वारदात वेडेला टाउनशिप की एक बार में हुई, जहां अचानक घुसे हमलावरों ने असॉल्ट राइफलों से ताबड़तोड़ फायरिंग करके 17 लोगों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. फायरिंग में करीब 15 अन्य लोग घायल हुए हैं. क्या ये आतंकी हमला है ये बात अभी साफ नहीं हो सकी है. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है.
दूसरी वारदात केपटाउन में हुई, जहां 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. नरसंहार की इन घटनाओं को लेकर पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पहले कुछ लोगों की तलाशी लेकर उनके मोबाइल फोन छीने, फिर अपनी-अपनी बंदूकों का मुंह पब्लिक की ओर करके ट्रिगर दबा दिया.
दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने अभी तक मृतकों का अधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. बार में पहुंची इमरजेंसी सर्विस और मेडिकल टीम ने सभी 17 पीड़ितों में 13 पुरुष और चार महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया था.
पुलिस ने रविवार को बताया कि शूटिंग की पहली घटना जोहान्सबर्ग के वेडेला टाउनशिप की एक बार में हुई. वहां असॉल्ट राइफल से लैस बंदूकधारियों ने 17 लोगों की हत्या कर दी और 15 अन्य को घायल कर दिया.
#sapsGP [GAUTENG POLICE LAUNCH MANHUNT AFTER 17 PEOPLE KILLED IN WEDELA TAVERN SHOOTING]
Gauteng police have launched a manhunt for eight unidentified armed men following a deadly shooting at a tavern in Extension 3, Wedela, West Rand District, on Saturday, 26 September 2026, at… pic.twitter.com/2G4jNsYcU6— SA Police Service 🇿🇦 (@SAPoliceService) September 27, 2026
गौटेंग पुलिस ने कहा कि घातक गोलीबारी के बाद उन्होंने आठ अज्ञात हथियारबंद लोगों की तलाश शुरू कर दी है. दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सर्विस ने बताया कि हमलावरों ने हत्याकांड से पहले बार में मौजूद कस्टमर्स की तलाशी ली उसके उनके पर्स और फोन भी उड़ा ले गए.

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि संदिग्ध हत्यारों के पास AK-47 राइफलें और एडवांस पिस्टल थीं.
2026 में यहां का क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ा है. अगस्त और सितंबर में सात महिलाओं के शव बरामद होने से महिलाएं घरों से अकेले निकलने में डर रही हैं. इन घटनाओं के पीछे किसी संभावित सीरियल किलर के इलाके में सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही थी. वो मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब इस नए कांड ने लोगों में दहशत भर दी है. उधर राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को मामले की जानकारी दे दी गई है.