SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सऊदी से ओमान तक दहल उठा मिडिल ईस्ट: अरामको टावर पर मलबा गिरा, समंदर में जल उठा टैंकर; 72 लोगों की मौत

सऊदी अरब से ओमान तक भड़के मिडिल ईस्ट तनाव पर बड़ी खबर. अरामको टावर पर गिरे मलबे और समंदर में टैंकर जलने की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जानिए पूरी अपडेट.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 08, 2026, 05:04 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 05:35 PM IST
Image Credit: रियाद में धमाके, ओमान के तट पर टैंकर में आग और यमन में 72 मौतें: क्या बेकाबू हो चुकी है मिडिल ईस्ट की जंग?
Join

मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी संघर्ष अब और भी खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है. रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद, ओमान का समुद्री मार्ग और यमन के रिहाइशी इलाके भारी हमलों और हादसों की चपेट में आ गए. यमन के हूती विद्रोहियों, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन और अन्य क्षेत्रीय ताकतों के बीच जारी यह जंग अब आम लोगों के साथ-साथ आर्थिक और रणनीतिक ठिकानों को भी निशाना बना रही है.

हालिया घटनाक्रम से जुड़े तीन मुख्य अपडेट्स इस प्रकार हैं:

रियाद के अरामको टावर से टकराया मलबा, खिड़कियां टूटीं

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के सबसे प्रीमियम व्यापारिक क्षेत्र 'किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट' (KAFD) में स्थित प्रसिद्ध 'अरामको टावर' में जोरदार धमाके की खबर आई है. चश्मदीदों के मुताबिक, इमारत की कई मंजिलों के कांच टूटकर नीचे आ गिरे.

ओमान के तट पर टैंकर में लगी भीषण आग, क्रू रेस्क्यू

समुद्री सुरक्षा एजेंसी 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' (UKMTO) के अनुसार, ओमान के खसाब शहर से लगभग 15 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एक तेल/रासायनिक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई.

ये भी पढ़ेंः परमाणु हमले की आशंका के बीच ईरान का बड़ा जंगी ऐलान, मिसाइलों की रेंज पर लगी हर पाबंदी हटाई

यमन पर भीषण हवाई हमले, 72 लोगों की मौत की खबर

दूसरी ओर, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब की अगुआई वाले सैन्य गठबंधन ने उनके नियंत्रण वाले आठ राज्यों (प्रोविंस) में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं.

मिडिल ईस्ट का ये संकट अब सिर्फ सीमाओं तक नहीं...

अरामको टावर पर हुए हमले, ओमान की खाड़ी में टैंकर में आग और यमन में हुई भारी मौतों से साफ है कि मिडिल ईस्ट का यह संकट अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा. यह सीधे तौर पर वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और आम लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है. आने वाले दिनों में अगर कूटनीतिक रास्ते नहीं निकाले गए, तो इस क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. 

ये भी पढ़ेंः नमाज के बाद मस्जिदों से परमाणु की पुकार, ईरान को अब बम की दरकार! खुलेआम अवाम से मौलवियों ने की मांग

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES