SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सऊदी अरब ने हमलावर ओमानी को-पायलट UAE को सौंपा, कई एंगल पर शुरू हुई जांच; कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार

Flydubai Cockpit Attack Case Latest Update: सऊदी अरब ने हमलावर ओमानी को-पायलट को UAE को सौंप दिया है. इसके बाद कई एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. वहीं कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में भी सुधार हो रहा है.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 02, 2026, 05:21 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 05:24 AM IST
Join

Flydubai Cockpit Attack Case Omani Co-Pilot Update: सउदी अरब ने फ्लाईदुबई (flydubai) उड़ान के दौरान पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला करने वाले ओमान के को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंप दिया है. इसके साथ ही, कैप्टन स्मित को भी बेहतर इलाज के लिए दुबई में शिफ्ट कर दिया गया है.

यूएई ने हमलावर पायलट को हिरासत में लिया

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसकी शुरुआती जांच में संकेत मिलता है कि उड़ान के दौरान को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया था. तबुक में नीचे उतारे जाने के बाद दोनों पायलटों का अस्पताल में इलाज किया गया. इसके बाद उन्हें यूएई की सुरक्षा टीमों के साथ समन्वय करके अबू धाबी रवाना कर दिया गया.

घटना की तह में जाने में जुटे अधिकारी

यूएई के अधिकारी इस घटना की तह में जाने में जुटे हैं. वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों पायलटों में टकराव किस वजह से हुआ और आपातकालीन लैंडिंग के क्या कारण थे. फिलहाल कैप्टन मच्छार की हालत सुरक्षित और स्थिर है. जबकि ओमानी को-पायलट हिरासत में है.

जांच पर करीब से रख रहे नजर-यूएई विदेश मंत्रालय

यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस घटना पर करीब से नजर रख रहा है. घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था, जिससे परिस्थितियां बिगड़ गईं. पायलट को चाकू मारने के बाद क्या सह-पायलट ने विमान को नियंत्रित करने का प्रयास किया या उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की.

ईरान का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं- ट्रंप

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना में ईरान का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं है लेकिन इसमें शिया मुल्क ईरान का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

कैप्टन मच्छार की सेहत अच्छी- भारतीय राजदूत

यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की. इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मिशन ने कहा, 'कैप्टन मच्छार की सेहत अच्छी है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. दूतावास उनकी निरंतर चिकित्सा देखभाल और भलाई सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.'

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES