सऊदी की शान पर हूतियों का प्रहार, सबसे ऊंचा टावर तबाह: धमाकों से दहल उठी अरब की राजधानी रियाद, धरा रह गया एयर डिफेंस
यमन के हूतियों ने रियाद की शान कही जाने वाली PIF इमारत को निशाना बनाया है. हूतियों के हमले से रियाद के कई इलाके दहल उठे. कुछ हमलों एयर डिफेंस सिस्टम रोकने में कामयाब रहा. इस हमले में किसी की मौत की खबर नहीं है.
यमन के हूतियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच यमन के हूतियों ने सऊदी अरब की शान कही जाने वाली सरकारी वेल्थ फंड की इमारत को निशाना बनाया. हूतियों के हमले को रोकने में सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम रहे. राजधानी रियाद में स्थित सरकारी वेल्थ फंड यानी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) की इमारत के साथ आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.
हूतियों के हमले में इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है. सऊदी अरब की सरकारी मीडिया की ओर से तस्वीरों में PIF टावर को दिखाया गया है, जिसको हूतियों ने निशाना बनाया. बता दें कि ये इमारत सऊदी अरब के सरकारी निवेश फंड का हेडक्वार्टर है. बताया जाता है कि यह रियाद की सबसे ऊंची इमारत है. इस हमले में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.
किसी काम नहीं आए एयर डिफेंस सिस्टम
इमारत पर हमले से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जगहों पर धमाके की आवाजें सुनाईं दीं. इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि देश के दक्षिणी हिस्सों से दागी गई मिसाइलों को दागने की कोशिश की गई. सऊदी के गठबंधन के प्रवक्ता का कहना है कि रियाद की ओर मिसाइल हमला हुआ था, जिसके बाद सेना ने जवाबी एक्शन लिया.
एयर डिफेंस भी हुआ फेल?
सऊदी ने बताया कि देश के दक्षिणी इलाके की ओर दागी गई मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोककर नष्ट कर दिया. हालांकि, रियाद के पीआईएफ टावर को एक हमले में नुकसान पहुंचा है. मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देते हुए निकल गई.
बात दें कि सऊदी अरब के अलग-अलग हिस्सों में कम से कम 7 बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया. सऊदी गठबंधन ने बताया कि उसने रियाद पर हमले की कोशिश में इस्तेमाल होने वाले एक बैलिस्टिक मिसाइल को तबाह किया है.
हमलों से दहल उठे अरब के शहर
यमन का हूती संगठन पिछले काफी समय से सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है. हूतियों के निशाने पर सऊदी अरब के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने और बड़ी-बड़ी इमारतें हैं. हाल में हूतियों ने रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था. अक्टूबर में रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के कारण हवाई अड्डे को कई दिनों तक बंद करना पड़ा था. इस हमले में कम से कम 13 लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की अकड़ निकलीः अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क, गंगा जल संधि के लिए भारत के आगे फैलाई झोली!